{"_id":"6af8694e3fd9a5231a090e17","slug":"shyamlal-college-reaches-semi-finals-after-26-years-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-163270-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: 26 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंचा श्यामलाल कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: 26 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंचा श्यामलाल कॉलेज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। इंटर कॉलेज वॉलीबॉल प्रतियोगिता में श्यामलाल कॉलेज ने खालसा कॉलेज को हराकर 26 साल बाद सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं, पीजीडीएवी मॉर्निंग कॉलेज की टीम ने भी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने अपने पूल के तीनों मुकाबलों में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले 16 नवंबर को खेले जाएंगे।
इस अवसर पर पीजीडीएवी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. दरविंदर कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनके प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने और प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित किया।