{"_id":"882ebbd6214f0be159bc82cd54507586","slug":"shuttle-service-kaushambi-to-ghaziabad-from-1st-january-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद टू कौशांबी शटल सेवा एक जनवरी से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद टू कौशांबी शटल सेवा एक जनवरी से
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Sun, 20 Dec 2015 01:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में ऑड-इवेन के फार्मूले से लोगों को राहत देने के लिए रोडवेज एक जनवरी से शटल बस सेवा शुरू कर रहा है। गाजियाबाद डिपो से कौशांबी डिपो तक शटल सेवा चलाई जाएगी।
जो अपनी कारें दिल्ली नहीं ले जा सकेंगे, उन्हें वैशाली और कौशांबी मेट्रो स्टेशन पहुंचने में आसानी होगी। एक जनवरी से दिल्ली में प्रदूषण को कम करने की दिशा में ऑड-इवन नंबरों के हिसाब से निजी वाहनों का संचालन होगा।
लोगों को मेट्रो स्टेशन तक पहुंचाने के लिए शटल बस सेवा शुरू होगी। लोग गाजियाबाद से शटल द्वारा वैशाली व कौशांबी मेट्रो स्टेशन पहुंच सकेंगे।
शनिवार को साहिबाबाद डिपो के निरीक्षण के दौरान परिवहन निगम के चेयरमैन प्रवीण कुमार ने यह सेवा शुरू करने के आदेश दिए।
आरएम पीके बोस ने बताया कि शुरुआत में चार सीएनजी बसें चलाई जाएंगी। ये सुबह छह बजे से हर आधे घंटे पर मिलेंगी। सेवा सफल होने पर लो फ्लोर बसों चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
ट्रकों के रूट डायवर्जन की तैयारी शुरू
डीजल गाड़ियों पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शनिवार को दिल्ली में हुए एक विशेष बैठक में नोएडा के अफसर शामिल हुए। बैठक में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के हर बिंदु पर चर्चा हुई।
इसमें दिल्ली के बाहर से ट्रकों के रूट डायवर्जन पर मंथन किया गया। गाजियाबाद से रोजाना ट्रक दिल्ली होकर अन्य राज्योें को जाते हैं। बैठक में इनवायरमेंट पॉल्यूशन कंट्रोल अथॉरिटी के चेयरपर्सन और पर्यावरणविद के साथ दिल्ली-एनसीआर के अफसर शामिल हुए।