फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Should Chief Minister Arvind Kejriwal resign or run government from jail AAP will conduct Referendum

Arvind Kejriwal: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दें इस्तीफा या जेल से चलाएं सरकार? रायशुमारी कराएगी 'आप'

Tue, 07 Nov 2023 10:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 07 Nov 2023 10:18 PM IST
सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में पार्षदों के साथ बैठक की। इस बैठक में पार्षदों ने भी अरविंद केजरीवाल से अपील की है कि अगर ईडी उन्हें गिरफ्तार करती है तो वो जेल से सरकार चलाएं। 

विज्ञापन
Should Chief Minister Arvind Kejriwal resign or run government from jail AAP will conduct Referendum
सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कथित शराब नीति मामले में गिरफ्तार होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस्तीफा दें या जेल से सरकार चलाएं। इसे लेकर आम आदमी पार्टी देश और दिल्ली की जनता के बीच रायशुमारी कराएगी। दरअसल मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में पार्षदों के साथ बैठक की। इस बैठक में पार्षदों ने भी अरविंद केजरीवाल से अपील की है कि अगर ईडी उन्हें गिरफ्तार करती है तो वो जेल से सरकार चलाएं। पार्षदों का कहना है कि भाजपा साजिश के तहत आम आदमी पार्टी के सभी बड़े नेताओं को गिरफ्तार करा चुकी है।

विज्ञापन

एमसीडी में आप प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि सभी पार्षदों ने बैठक में सीएम से निवेदन किया है कि वो इस्तीफा देने के संबंध में सोचेंगे भी नहीं। उन्हें जेल से सरकार चलानी चाहिए। इसके साथ ही पूरे देश के अंदर जन संवाद कर लोगों के विचार को जाना जाएगा कि क्या दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा देना चाहिए या जेल से सरकार चलानी चाहिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

पाठक ने कहा कि भाजपा आप को चुनाव में हरा नहीं सकती। ऐसे में षड्यंत्र रचा जा रहा है। पूरी साजिश के तहत केजरीवाल को जेल के अंदर डाला जा सकता है। जब वह जेल चले जाएंगे तो इस्तीफा दे देंगे। इसके बाद भाजपा आम आदमी पार्टी को तोड़ देगी। पहले उन्होंने सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया जाए। इसके बाद संजय सिंह और आखिर में केजरीवाल को गिरफ्तार किया जाए। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन  
पाठक ने कहा कि केजरीवाल ने सभी पार्षदों की बातें सुनी और आश्वासन दिया कि इस पर वो विचार करेंगे। सीएम ने बैठक में बताया कि पंजाब और देश भर के आप संगठन के लोगों से भी वो चर्चा करेंगे। इसके बाद इस संबंध में फैसला लेंगे। इसके साथ ही आज की बैठक में कुछ अन्य फैसले लिए गए कि देश और दिल्ली के अंदर रेफरेंडम चलाया जाएगा। लोगों से जन संवाद किया जाएगा कि और उनके विचार को जाना जाएगा कि क्या दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा देना चाहिए या तिहाड़ से सरकार चलानी चाहिए। आम आदमी पार्टी के पार्षद और विधायक देशभर में अभियान चलाकर लोगों की राय लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed