फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shot dead in a cemetery in delhi

बेटी की कब्र पर फातिहा पढ़कर लौट रहे शख्स को गोलियां से भूना, हाल ही में जेल से छूटा था

Sat, 12 Jan 2019 07:33 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 12 Jan 2019 07:33 AM IST
विज्ञापन
Shot dead in a cemetery in delhi
मृतक महफूज - फोटो : अमर उजाला

वेलकम इलाके में शुक्रवार दोपहर बेटी की कब्र पर फातिहा पढ़कर लौट रहे महफूज खान (35) को बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर मौत के घाट उतार दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हमलावरों ने उस पर करीब 15 गोलियां चलाईं, जिनमें से आठ उसे लगीं। महफूज पर हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है और वह जमानत पर जेल से आया था। पुलिस हत्याकांड को उन्हीं मामलों से जोड़कर देख रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, महफूज वेलकम इलाके में पत्नी रोशन, एक बेटी, एक बेटे और अन्य परिजनों के साथ रहता था। प्रॉपर्टी डीलर महफूज शुक्रवार दोपहर करीब सवा एक बजे नमाज के बाद घर के पास स्थित कब्रिस्तान में बेटी की कब्र पर फातिहा पढ़ने गया था। लौटते समय हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। उसके सिर में दो, सीने में दो, पेट में दो और हाथों पर गोलियां लगीं। बदमाशों के भागने के बाद परिजनों के साथ-साथ सैकड़ों लोग कब्रिस्तान पहुंचे और महफूज को अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तनाव को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने रंजिश में हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


संगीन मामलों में था आरोपी
पुलिस अधिकारियों ने जांच के बाद बताया कि महफूज पर संगीन मामले दर्ज थे। वेलकम इलाके में उस पर हत्या का मामला तो सीलमपुर थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज था। वह जमानत पर बाहर आया था। पुलिस को आशंका है कि इन्हीं मामलों को लेकर उस पर हमला किया गया है। वारदात के तरीके से लगता है कि हमलावर उसका काफी देर से पीछा कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed