{"_id":"5fcd6dbe8ebc3ecfb2365e53","slug":"short-entry-routes-from-up-to-delhi-will-also-be-closed-claims-bku","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावाः यूपी से दिल्ली में प्रवेश के छोटे रास्ते भी किए जाएंगे बंद, किसानों ने बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दावाः यूपी से दिल्ली में प्रवेश के छोटे रास्ते भी किए जाएंगे बंद, किसानों ने बनाई रणनीति
Mon, 07 Dec 2020 05:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 07 Dec 2020 05:18 AM IST
विज्ञापन
बॉर्डर पर जांच करती पुलिस
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार पर दबाव बनाने के लिए ही किसानों ने आठ दिसबंर को भारत बंद का आह्वान किया है। किसानों के लिए हर देशवासी को अपना एक दिन तो देना ही पड़ेगा...। जी हां चिल्ला बार्डर परबैठे किसानों ने देशवासियों से अपील की है कि किसानों को बचाने और सरकार पर दबाव बनाने के लिए वह आठ दिसंबर को अपने-अपने काम धंधे बंद कर किसानों के साथ आएं।
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने कहा है कि आठ दिसंबर को यूपी से दिल्ली आने वाले सभी रास्तों को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। इमरजेंसी वाहनों के अलावा किसी को भी बार्डर पार नहीं करने दिया जाएगा। सरकार को हर हाल में किसानों के आगे झुकना ही पड़ेगा।
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन (भानु) के यूपी प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि आठ दिसंबर के लिए रणनीति तैयार की जा रही है। जल्द ही एक प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी भी दी जाएगी। यूपी के हर जिले में किसानों से अपने-अपने क्षेत्र में बंद के लिए कह दिया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा भारी संख्या में किसान दिल्ली के बार्डर पर पहुंचकर दिल्ली आने वाले सभी बार्डर बंद कर देंगे। सभापुर, लोनी बार्डर, भोपुरा बार्डर, अप्सरा बार्डर, कौशांबी, दिल्ली गेट-गाजीपुर बार्ड, नोएडा, अशोक नगर, चिल्ला, डीएनडी, कालिंदीकुंज बार्डर पर किसान मौजूद रहेंगे। इन बार्डर से किसी को भी आने-जाने नहीं दिया जाएगा।
किसानों ने दिल्ली वासियों से भी अपील की है कि वह किसानों के समर्थन में आएं और आठ दिसंबर को अपने-अपने काम धंधे बंद रखे। जब तक आम लोग किसानों के साथ नहीं आएंगे तब तक किसान अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाएंगे।
दिल्ली के किसानों से भी बंद को सफल बनाने की अपील की गई। किसानों का कहना है कि वह हिंसा से नहीं बल्कि गांधीजी के रास्ते पर चलकर अपनी बात सरकार से मनवाएंगे।