फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shopkeepers protest against the issue of chaos, meet Bansuri Swaraj

Delhi NCR News: अव्यवस्था के मुद्दे के खिलाफ दुकानदार, बांसुरी स्वराज से की मुलाकात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नई दिल्ली।
राजधानी की सरोजिनी मार्केट स्थित दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के मेट्रो स्टेशन के आसपास अत्यधिक संख्या में बनी दुकानों को लेकर दुकानदारों की टीम ने सांसद बांसुरी स्वराज से मुलाकात की। दुकानदारों के मुताबिक, मेट्रो स्टेशन के आसपास बनी दुकानों के कारण आम जनता को आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है। इससे न केवल भीड़ बढ़ रही है, बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा और सार्वजनिक सुविधा पर भी बुरा असर पड़ रहा है।

दुकानदारों ने कहा कि रास्ते संकरे हो गए हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इस समस्या को गंभीरता से सुनते हुए सांसद बांसुरी स्वराज ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि इस विषय को डीएमआरसी और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के अधिकारियों के साथ उठाया जाएगा। वहीं, दुकानदारों की टीम को पूरी उम्मीद है कि संबंधित विभाग जल्द ही इस मुद्दे पर कार्रवाई करेंगे और आम लोगों को सुरक्षित व सुगम सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed