{"_id":"57122be04f1c1bf6514a6afb","slug":"shopkeepers-keep-drugs-in-their-home-and-sell-on-demand","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहकों के मांगने पर घर से मंगवाकर देते हैं नशे का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राहकों के मांगने पर घर से मंगवाकर देते हैं नशे का सामान
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 17 Apr 2016 10:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना क्षेत्र की युवा पीढ़ी नशे की तरफ बढ़ती जा रही है। शाम होेते ही कई गांवों में शराब, अफीम, गांजा, चरस अवैध रूप से मिलने लगता है। जिन दुकानों पर यह सामान मिलता है, वहां नशे की सामग्री नहीं रखी जाती। जब भी कोई ग्राहक आता है तो उसे घरों से मंगवाकर माल दे दिया जाता है।
विज्ञापन
खास बात यह है कि बिना जान पहचान वालों से यह लोग इस बारे में ज्यादा बातचीत नहीं करते। पुराने ग्राहकों के मार्फत नये नौजवानों तक कीमत के हिसाब से मात्रा पहुंचती है।
विज्ञापन
मांडीखेड़ा, नगीना, करहेड़ा, भादस, मरोड़ा, बारा, बदरपुर, गोहाना, बसईखानजादा, झिमरावट, खानपुरघाटी, बड़कली चौक पर कुछ लोग नशे का कारोबार कर रहे हैं। नशे में चूर नौजवान राह चलते लोगों को गालियां देते हैं। क्षेत्रवासी भूरेखां, पूर्व सरपंच उमर मोहम्मद, पार्षद मुमताज अली ने पुलिस प्रशासन से ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। करहेड़ा गांव के पूर्व सरपंच राजपाल बताते हैं कि उनके गांव के बहुत से लोग इस दलदल में फंस चुके हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने इस बारे में कहा कि क्षेत्र के किसी भी गांव में नशीले पदार्थों की बिक्री नहीं होने दी जायेगी। इसके लिए पुलिस विशेष अभियान चलाकर ऐसी दुकानों को बंद कराएगी।