{"_id":"65a09cd2e01b710505074928","slug":"shopkeeper-attacks-customer-with-knife-after-asking-for-extra-chutney-for-momos-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोमोज खाना पड़ा भारी: अतिरिक्त चटनी मांगी तो कर दिया चाकू से हमला, दुकानदार ने ग्राहक के चेहरे पर किए कई वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोमोज खाना पड़ा भारी: अतिरिक्त चटनी मांगी तो कर दिया चाकू से हमला, दुकानदार ने ग्राहक के चेहरे पर किए कई वार
Fri, 12 Jan 2024 07:28 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 12 Jan 2024 07:28 AM IST
सार
वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित को नजदीकी हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। फर्श बाजार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी मोमोज वाले को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मोमोज (फाइल फोटो)
- फोटो : self
विस्तार
शाहदरा जिले के फर्श बाजार इलाके में मोमोज की अतिरिक्त चटनी मांगने पर दुकानदार ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने पीड़ित संदीप के चेहरे पर चाकू के कई वार किए। वह जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगा। लोगों ने किसी तरह उसकी जान बचाई।
विज्ञापन
वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित को नजदीकी हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। फर्श बाजार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी मोमोज वाले को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पहचान विकास के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक संदीप परिवार के साथ न्यू संजय अमर कालोनी में रहता है। वह निजी कंपनी में नौकरी करता है। बुधवार रात को वह अपने दोस्त रवि के साथ बर्गर-मोमोज खाने के लिए रेहड़ी पर गया था। मोमोज खाने के दौरान संदीप ने दुकानदार विकास से दोबारा चटनी मांग ली।
विज्ञापन