फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shopkeeper and his son arrested for child labour in Ghaziabad

बच्चे को बनाया ‘मुर्गा’, दुकानदार को बेटे सहित भेजा जेल

Wed, 26 Dec 2018 04:53 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: vivek shukla Updated Wed, 26 Dec 2018 04:53 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper and his son arrested for child labour in Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बाल मजदूरी कराने और बच्चे को ‘मुर्गा’ बनाने पर दुकानदार और उसके बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सिहानी गेट कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि नेहरूनगर तृतीय में श्री भगवान के नाम से मोटर गैराज है, जिसमें 12 साल का बच्चा (निवासी बिहार) काम करता है।

विज्ञापन


सोमवार शाम उसने कोई गलती कर दी। गैराज मालिक श्रीभगवान और उसके बेटे संदीप ने बच्चे को ‘मुर्गा’ बनाया। कुछ लोगों ने वीडियो बना ली। काफी देर तक जब श्रीभगवान ने बच्चे को मुर्गा बनाए रखा तो वह रोने लगा। पास के दुकानदार ने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन


श्रीभगवान ने पुलिस से भी अभद्रता की और बच्चे को अपना बेटा बताया। पुलिस ने सख्ती की तो गैराज मालिक ने मुख्यमंत्री से शिकायत करने की धमकी दी। कोतवाली में श्रीभगवान ने बताया कि वह बच्चा जब भी गलती करता है तो वह उसे मुर्गा बना देता है। बच्चा मंगलवार को साइकिल नहीं ठीक कर पाया था। पुलिस ने श्रीभगवान और संदीप को बाल मजदूरी अधिनियम के तहत जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed