फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shooters of Goldie Brar-Lawrence Bishnoi gang arrested

Delhi: गोल्डी बरार-लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर्स गिरफ्तार, पंजाब के पूर्व विधायक के घर पर की थी फायरिंग

Fri, 08 Dec 2023 10:30 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 08 Dec 2023 10:30 AM IST
सार

पंजाब के फरीदकोट के पूर्व विधायक और कारोबारी दीप मल्होत्रा के दिल्ली के पंजाबी बाग स्थित घर के बाहर रविवार शाम बदमाशों ने गोली चलाई थी। गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ था।

विज्ञापन
Shooters of Goldie Brar-Lawrence Bishnoi gang arrested
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गोल्डी बरार-लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर्स को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। ये तीन दिसंबर को पंजाब के एक पूर्व विधायक के पंजाबी बाग स्थित घर पर हुई फायरिंग की घटना में शामिल थे।

विज्ञापन


पंजाब के फरीदकोट के पूर्व विधायक और कारोबारी दीप मल्होत्रा के दिल्ली के पंजाबी बाग स्थित घर के बाहर रविवार शाम बदमाशों ने गोली चलाई थी। गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम करीब 6.45 में पंजाबी बाग थाना प्रभारी को पूर्व विधायक दीप मल्होत्रा के घर के सामने गोलीबारी किए जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही थाने की पुलिस टीम 57 नंबर रोड पंजाबी बाग पहुंची। पुलिस को छानबीन करने के दौरान मौके से छह खोखे मिले। इन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर छानबीन करवाई। टीम ने मौके से साक्ष्य हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में पता चला कि गोलीबारी करने वाले दो आरोपी पैदल ही आए थे और पूर्व विधायक के घर के सामने हवा में पांच छह राउंड गोलीबारी कर भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed