फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   shoot obscene video of engineer who went to massage center for massage and and extorted money in delhi

पानी पिलाकर उतारे कपड़े: मसाज कराने गए इंजीनियर संग लड़की ने बनाया अश्लील वीडियो, पिटाई कर ऐंठ लिए लाखों रुपये

Fri, 03 Nov 2023 10:37 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Fri, 03 Nov 2023 10:37 PM IST
सार

दिल्ली में एक इंजीनियर मसाज सेंटर में मसाज करने गया था। मसाज सेंटर में युवती ने उसके कपड़े उतारकर उसके साथ अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद कमरे में पहुंचे तीन युवकों ने इंजीनियर की पिटाई कर दी और उससे 2.30 लाख रुपये ऐंठ लिए।

विज्ञापन
shoot obscene video of engineer who went to massage center for massage and and extorted money in delhi
मसाज (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

दिल्ली के न्यू अशोक नगर में जस्ट डॉयल से मसाज सेंटर का फोन नंबर लेना 37 वर्षीय इंजीनियर को भारी पड़ गया। एक युवती ने पहले उसके साथ अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया फिर उसके तीन साथियों ने इंजीनियर की पिटाई कर दी। इसके बाद डेबिट और क्रेडिट कार्ड का पिन नंबर लेकर खाते से 2.30 लाख रुपये निकाल लिए। आरोपियों ने पुलिस से शिकायत करने पर अश्लील फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर बदनाम करने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर न्यू अशोक नगर थाना पुलिस केस दर्ज कर फोन नंबर और सीसीटीवी कैमरे के जरिए आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन


पीड़ित इंजीनियर परिवार के साथ सेक्टर-17 में रहते हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि मसाज करवाने के लिए 28 अक्तूबर को जस्ट डॉयल से मसाज सेंटर का नंबर लिया। कुछ देर के बाद एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन पर महिला ने बताया कि सेंटर न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन के पास है। इसके बाद आरोपी महिला उससे व्हाट्सएप नंबर से बात की। उसने पीड़ित को शाम सात बजे मसाज करवाने के लिए बुलाया। इंजीनियर तय जगह पर पहुंच गया। 
विज्ञापन


कुछ देर बाद ई-रिक्शा से आई महिला उसे साथ न्यू अशोक नगर बी-ब्लाॉक स्थित फ्लैट पर ले गई। वहां पहले से एक युवती मौजूद थी। महिला और युवती ने पीड़ित को पानी पिलाया और कपड़े उतार कर बिस्तर पर लिटा दिया। इस दौरान युवती ने अपने कपड़े उतार लिए। इस बीच तीन युवक कमरे में आए और उन्होंने पीड़ित का युवती के साथ अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद महिला और युवती को कमरे से निकालकर तीनों इंजीनियर को पिटाई करने लगे। आरोपियों ने उनका मोबाइल, डेबिट और क्रेडिट कार्ड लूट लिया। आरोपियों ने उनसे दोनों कार्ड के पिन नंबर लेकर उससे पैसे निकाल लिए। शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed