{"_id":"699497c1a48f809cec0f3f34","slug":"sho-saved-the-drivers-life-by-giving-cpr-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-124564-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एसएचओ ने सीपीआर देकर चालक की बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एसएचओ ने सीपीआर देकर चालक की बचाई जान
विज्ञापन
गाड़ी का शीशा तोड़कर चालक को बाहर निकालकर दी सीपीआर
नई दिल्ली। राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के एसएचओ तेज दत्त गौड़ ने 43 वर्षीय चालक को सीपीआर देकर उसकी जान बचाई। एसएचओ नियमित गश्त पर थे। संसद भवन के पास उन्हें एक चालक गाड़ी के अंदर अचेत अवस्था में मिला। चालक के मुंह से झाग निकल रहा था। आसपास लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। एसएचओ मौके पर रुके और गाड़ी का शीशा तोड़कर दरवाजा चालक को बाहर निकला। इसके बाद उसे सीपीआर दी जिससे उसे होश आया। तुरंत नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। चालक के बारे में जानकारी जुटाने पर पता चला कि वह भारत सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी का चालक था। मेट्रो पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि एसएचओ ने सूझबूझ का परिचय देते हुए समय पर सीपीआर देकर चालक की जान बचाई है। अधिकारी ने चिकित्सा आपात स्थिति में मदद के लिए अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर काम किया जो जनसेवा के प्रति उनकी सच्ची प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह कार्य दिल्ली पुलिस के समर्पण और मानवीय भावना को दर्शाता है। ब्यूरो