{"_id":"5d3f7c4f8ebc3e6c990bcb4b","slug":"shivaratri-of-savan-today-special-preparations-in-the-temples","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन की शिवरात्रि आज, मंदिरों में विशेष तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन की शिवरात्रि आज, मंदिरों में विशेष तैयारी
Tue, 30 Jul 2019 04:37 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 30 Jul 2019 04:37 AM IST
विज्ञापन
पूजा करते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को सावन की शिवरात्रि को लेकर दिल्ली के मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई हैं। तड़के से ही मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। कांवड़िये भी गंगाजल चढ़ाने पहुंचेंगे। इस दौरान मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद जताई जा रही है। इसे देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
मंदिरों में भीड़ उमड़ने से बाहरी दिल्ली खासतौर पर यूपी और हरियाणा के बॉर्डर क्षेत्र में जाम के हालात देखने को मिल सकते हैं। दिल्ली पुलिस के अनुसार सभी थाना टीमों को सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
वहीं पूर्वी दिल्ली के मंदिरों में सोमवार देर रात तक तैयारियों का सिलसिला जारी रहा। कई जगह कावंड़ शिविर में भी शिवरात्रि पर भंडारा आदि आयोजन किए गए। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस को अलर्ट किया गया है। कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन