फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shiv Shakti Jan Seva Sanstha will set up pandal in Amarnath for 22nd time

Noida: अमरनाथ में 22वीं बार लगेगा पंडाल, ठहरने से लेकर खाने की व्यवस्था; 14 टन सामग्री के साथ पहला जत्था रवाना

Sat, 14 Jun 2025 10:56 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Sat, 14 Jun 2025 10:56 PM IST
सार

शिव शक्ति जन सेवा संस्था की तरफ से 22वीं बार बालटाल में अमरनाथ यात्रियों के लिए निशुल्क पंडाल शिविर लगाया जाएगा। इसमें 200 से अधिक यात्रियों के ठहरने, भोजन, चिकित्सा और अन्य सुविधाएं होंगी। शनिवार को 14 टन सामग्री और 30 सेवादारों का पहला जत्था रवाना किया गया।

विज्ञापन
Shiv Shakti Jan Seva Sanstha will set up pandal in Amarnath for 22nd time
अमरनाथ के लिए पहला जत्था रवाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरनाथ यात्रियों की सुविधा देने के लिए शिव शक्ति जन सेवा संस्था की ओर से 22वीं बार पंडाल शिविर लगेगा। यह शिविर बालटाल के दोमल गेट के पास लगेगा। इसकी तैयारियां जारी हैं, जहां तीन जुलाई से अमरनाथ यात्रियों के लिए पूरी व्यवस्थाओं के साथ यह पंडाल शुरू हो जाएगा। इसके लिए शनिवार को आवश्यक सामग्रियों से भरा पहला ट्रक भेजा गया। इसके साथ ही 30 सेवादारों का एक जत्था भेजा गया। संस्थान के अध्यक्ष धर्मपाल गोयल ने बताया कि लगभग 14 टन सामान भेजा गया है। यह सामग्री का पहला जत्था है। वहीं, अगला जत्था 27 जून को जाएगा।

विज्ञापन


शिव शक्ति जन सेवा संस्था के चेयरमैन डीपी गोयल ने बताया कि अमरनाथ यात्रा करने वाले यात्रियों की सुख सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पिछले 22 सालों से बालटाल में संस्था द्वारा पंडाल लगाया जाता है, जहां यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की जाती है। करीब 200 से अधिक लोगों के ठहरने से लेकर खान-पान समेत सभी व्यवस्थाएं की जाती हैं, जो कि पूरी तरह से निशुल्क रहती हैं। इसमें संस्थान के साथ श्रीराम मित्र मंडल सेवा समिति भी बतौर सहयोगी के तौर पर अपनी सेवाएं देती है। उन्होंने बताया कि शनिवार को जरूरी सामग्रियों से पहला जत्था रवाना किया गया।
विज्ञापन


हर परिस्थितियों में यात्रियों को मिलेगी सुविधाएं
डीपी गोयल ने बताया कि अमरनाथ जाने वाले यात्री बालटाल से खड़ी चढ़ाई चढ़कर ऊपर जाते हैं, फिर वह नीचे उतरते हैं। यह चढ़़ाई कठिन होती है। ऐसे में खास तौर पर जो बुजुर्ग हैं, उनके लिए विशेष व्यवस्था की जाती है और उनकी सेवा के लिए तेल मालिश की व्यवस्था भी उपलब्ध रहती है। वहीं, किसी भी यात्री को यदि स्वास्थ्य समस्याएं आती हैं तो उनके निवारण के लिए डॉक्टर से लेकर दवाओं का स्टॉक भी उपलब्ध रहता है, ताकि हर परिस्थितियों में यात्रियों को सुरक्षित और स्वस्थ रखा जा सके। ठंड को ध्यान में रखते हुए गीजर से लेकर गर्म पीने के पानी व कंबल की भी व्यवस्था रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed