{"_id":"59637e914f1c1b450a8b47df","slug":"shiv-prayers-in-temples","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर-हर महादेव के उद्घोष से दिनभर गूंजे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर-हर महादेव के उद्घोष से दिनभर गूंजे शिवालय
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 10 Jul 2017 07:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर-हर महादेव के उद्घोष से सोमवार को दिनभर शहर के शिवालय गूंजते रहे। घंटों की आवाज और शंखनाद के बीच सावन के पहले सोमवार को भगवान शंकर की विधि विधान से शिवभक्तों ने पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
अपने भोले को खुश करने के लिए शिवभक्तों में होड़ लगी रही। सुबह पांच बजे से ही शिवलिंग पर जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया। वहीं मंदिरों में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए।
विज्ञापन
सावन के पहले सोमवार के उपलक्ष्य में साइबर सिटी के करीब 200 मंदिरों को सजा दिया गया। घंटेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित रघुवीर शास्त्री ने बताया कि इस बार सावन की शुरूआत सोमवार से हुई है। इसलिए यह सावन शिवभक्तों के लिए खास रहेगा। मंदिर में शिवभक्तों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। भक्तों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
सुबह 5:00 बजे ही मंदिर में भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। शहर के प्रकाश पुरी मंदिर में सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ रही। ज्यादा भीड़ को देखते हुए मंदिरों के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई थी।
पंडित अमरचंद भारद्वाज ने बताया कि 27 साल बाद सावन का ऐसा संयोग हुआ है कि सावन की शुरूआत भी सोमवार से हुई है और समापन भी सोमवार के साथ होगा। इसे इंदुवार हर्षण योग कहते हैं। ऐसे में पूजा का पुण्य कई गुणा बढ़ जाता है।
इन मंदिरों में रही भीड़..
सोहना चौक सिदेश्वर मंदिर,सदर बाजार भूतेश्वर मंदिर, रेलवे रोड़ प्रेम मंदिर, घंटेश्वर मंदिर, भवानी एंक्लेव पर्ण कुटिया, सेक्टर-4 राम मंदिर, कृष्ण मंदिर, प्रकाशपुरी मंदिर आदि।
शहर में जगह जगह लगे कावड़ियों के लिए लगे शिविर
सावन लगते ही शिव के भजन कावड़ियों के शिविरों में गूंजने शुरू हो गए हैं। कई जगहों पर कावड़ियों के लिए ठहरने, नहाने-धोने और खाने-पीने की भी व्यवस्था की गई है। इस बार हर शिविर में फर्स्ट एड की भी सुविधा रहेगी।