फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   shirish kunder takes on shaina nc over akbar road name change

भाजपा नेत्री को बना दिया अनारकली, अकबर पर कमेंट से भड़के शिरीष कुंदर

Wed, 18 May 2016 06:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 18 May 2016 06:31 PM IST
विज्ञापन
shirish kunder takes on shaina nc over akbar road name change
अकबर रोड - फोटो : ट्व‌िटर से
दिल्ली स्थित औरंगजेब रोड का नाम अब्दुल कलाम रोड करने के बाद अब बीजेपी अकबर रोड का नाम महाराणा प्रताप रोड करने का प्रस्ताव लाई है। भाजपा के इस प्रस्ताव के बाद से चारों ओर इस प्रस्ताव की आलोचना हो रही है और ट्विटर पर तो इसे लेकर जबरदस्त घमासान भी मच गया।
विज्ञापन


इस प्रस्ताव पर भाजपा नेता शायना एनसी के एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए फिल्म डायरेक्टर फरहा खान के पति शिरीष कुंदर ने उन्हें 'अनारकली' बता डाला और उनके ट्वीट को 'अनारकली का प्वाइंट ऑफ व्यू।'
विज्ञापन


बता दें कि रक्षा राज्य मंत्री वीके सिंह ने केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकेया नायडू को पत्रकर लिखकर दिल्ली के अकबर रोड को महाराणा प्रताप रोड करने की मांग की है। इसके बाद से ही इस बात को लेकर सोशल मीडिया में चर्चा जोरों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'यह अनारकली का प्वाइंट ऑफ व्यू है!'

shirish kunder takes on shaina nc over akbar road name change
अकबर रोड - फोटो : ट्व‌िटर से

बता दें कि शिरीष और शायना के बीच विवाद तब हुआ जब शायना ने ट्वीट किया कि, 'अकबर रोड का नाम महाराणा प्रताप मार्ग होना चाहिए। क्या इजरायल में हिटलर रोड हो सकता है! कोई भी देश उसके उत्पीड़कों को सम्मानित नहीं करता जैसा हम करते हैं।'



इस पर शिरीष ने रीट्वीट करते हुए कहा कि 'यह अनारकली का प्वाइंट ऑफ व्यू है! ऐसा तब होता है जब आप अकबर को मुगल-ए-आजम के आधार पर जज करते हैं।' बस फिर क्या था ट्विटर पर अकबर रोड को लेकर जंग छिड़ गई और #AkbarRoad ट्रेंड करने लगा।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed