फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sheila dixit became delhi congress president

अजय माकन के बाद शीला दीक्षित को मिली दिल्ली कांग्रेस की कमान, बनीं प्रदेश अध्यक्ष

Thu, 10 Jan 2019 05:30 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Thu, 10 Jan 2019 05:30 PM IST
विज्ञापन
sheila dixit became delhi congress president
शीला दीक्षित - फोटो : ani

अजय माकन के इस्तीफे के बाद गुरुवार को कांग्रेस के नए अध्यक्ष का एलान कर दिया गया। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री 80 वर्षीया शीला दीक्षित को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया गया है। इस पर अजय माकन ने उन्हें ट्वीट कर बधाई भी दी है। हालांकि उनके स्वास्थ्य को देखते हुए कांग्रेस ने देवेंद्र यादव, राजेश लिलोथिया और हारून यूसुफ को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।  

विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन के साथी और कार्यकर्ता पूरे घटनाक्रम से मायूस नजर आ रहे हैं। दरअसल माकन के कार्यकाल में महंगाई, राफेल डील, सीलिंग इत्यादि मुद्दों को लेकर कांग्रेस दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी थी और इससे कार्यकर्ताओं में जोश आया था।  इतना ही नहीं कांग्रेस का ग्राफ भी बढ़ा था।  

 

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त होने पर शीला दीक्षित ने कहा कि मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं कि पार्टी ने मुझे यह अवसर दिया है।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed