{"_id":"5da00d6f8ebc3e93b039787e","slug":"sheila-dikshit-son-sandeep-alleges-pc-chako-of-mentally-harass-sheila-dikshit-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पीसी चाको ने प्रताड़ित नहीं किया होता तो जिंदा होतीं मां', शीला दीक्षित के बेटे का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पीसी चाको ने प्रताड़ित नहीं किया होता तो जिंदा होतीं मां', शीला दीक्षित के बेटे का आरोप
Fri, 11 Oct 2019 10:44 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 11 Oct 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
संदीप दीक्षित ने पीसी चाको पर लगाया बड़ा आरोप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा चुनाव सिर पर हैं और कांग्रेस में जिस तरह अंतर्कलह चल रही है उसकी वजह से अब तक दिल्ली के कांग्रेस अध्यक्ष के नाम की भी अभी तक घोषणा नहीं हो सकी है। इसी बीच दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष स्वर्गीय शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित के एक बयान ने राजनीतिक हलकों में खलबली मचा दी है।
विज्ञापन
पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने दिल्ली के कांग्रेस प्रभारी पीसी चाको को अपनी मां की मौत का जिम्मेदार बताया है। उनका कहना है कि अगर चाको शीला दीक्षित को मानसिक रूप से प्रताड़ित नहीं करते तो आज वह जिंदा होतीं। उनकी निधन का कारण मानसिक उत्पीड़न है।
विज्ञापन
शीला दीक्षित के निधन को ढाई महीने हो चुके हैं इतने समय बाद भी दिल्ली का अध्यक्ष नहीं चुना जा सका है। माना जा रहा है कि शुक्रवार(11 अक्तूबर) को दिन में कभी अध्यक्ष के नाम का एलान हो सकता है।
विज्ञापन
चाको को भेजा कानूनी नोटिस
इस बीच संदीप दीक्षित ने पीसी चाको को कानून नोटिस भी भेजा है। नोटिस में कहा गया है कि चाको या तो शीला दीक्षित को मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने के लिए माफी मांगें या कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। इसके साथ ही माफी न मांगने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात भी नोटिस में है।