{"_id":"5c6e5d04bdec224b6317bea8","slug":"sheila-dikshit-on-kejriwal-remark-over-aap-congress-alliancehe-has-not-talk-even-once-about-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल गठबंधन को लालायित, शीला बोलीं- कोई बात ही नहीं हुई, ये माजरा क्या है?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल गठबंधन को लालायित, शीला बोलीं- कोई बात ही नहीं हुई, ये माजरा क्या है?
Thu, 21 Feb 2019 01:46 PM IST
यशवीर सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशवीर सिंह
Updated Thu, 21 Feb 2019 01:46 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : social media
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के एक बयान से सियासी भूचाल आ गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कांग्रेस से गठबंधन को लेकर बेचैन हैं, लेकिन कांग्रेस आम आदमी पार्टी के साथ लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं है। केजरीवाल के इसी बयान पर जब शीला दीक्षित से उनकी प्रतिक्रिया पूछी गई तो उनका जवाब बिल्कुल अलग ही था।
विज्ञापन
शीला दीक्षित ने कहा, 'मैं अरविंद केजरीवाल से पूछना चाहती हूं कि उन्होंने किस आधार पर यह बात कही है? क्योंकि उन्होंने इस बारे में एक बार भी बात नहीं की है।' शीला दीक्षित के इस बयान का जानकार सीधा-सीधा ये मतलब निकाल रहे हैं कि शीला दीक्षित भी इस गठबंधन के लिए तैयार हैं लेकिन केजरीवाल बात तो करें। जब तक वह बात नहीं करेंगे तब तक कैसे गठबंधन होगा।
विज्ञापन
Sheila Dikshit on Delhi CM Arvind Kejriwal remarks, ‘Tired of trying to convince Congress for an alliance, but they refuse to understand’: I want to ask Arvind Kejriwal on what basis has he said this? Because he has not talked about it even once. pic.twitter.com/95yI2kOlpG
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 21, 2019
क्या था केजरीवाल का पूरा बयान
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बुधवार को एक बार फिर से दर्द उभरकर सामने आए। बुधवार रात चांदनी चौक इलाके में एक सभा के दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में भाजपा के हर उम्मीदवार के खिलाफ केवल एक उम्मीदवार होना चाहिए। वोटों का बंटवारा नहीं होना चाहिए।
अगर आज कांग्रेस के साथ हमारा गठबंधन हो जाता है, तो बीजेपी दिल्ली की सभी 7 सीटें हार जाएगी। कांग्रेस को गठबंधन के लिए मनाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन उन्होंने समझने से इनकार कर दिया। कांग्रेस को मना-मना कर थक गए, मुझे नहीं समझ आता कि उनके मन में क्या है।
कांग्रेस ने यूपी में सपा-बसपा को बांटने का काम किया है। गठबंधन होना चाहिए, लेकिन कांग्रेस के मन में क्या है? ये वो नहीं जानते। कांग्रेस दूसरी पार्टियों को कमजोर कर रही है। इसलिए दिल्ली की सभी लोकसभा सीटों पर आप पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ेगी।