मेट्रो में सफर करने वालों को बनाती थी निशाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रो में लोगों के सामान पर हाथ साफ करने वाली एक शातिर महिला को बुधवार को एक यात्री ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। महिला की पहचान नांगलोई निवासी पूजा (35) के रूप में हुई है।
पुलिस ने उसके पास से 1.93 लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस आशंका जता रही है कि उसका चोरी की कई वारदात में हाथ हो सकता है।
पुलिस उपायुक्त रेलवे संजय भाटिया ने बताया कि मंगलवार को मोती नगर निवासी हरीश चंद किसी को पेमेंट देने के लिए भागीरथ पैलेस जा रहा थे।
शातिराना ढंग से मेट्रो में करती थी चोरी
हरीश, मोती नगर से चांदनी चौक के लिए मेट्रो में सवार हुए। चांदनी चौक पर पहुंचते ही भीड़ में एक महिला ने उनके बैग से कैश निकाल लिया। शक होने पर उसने शोर मचाकर महिला को दबोच लिया।
महिला को कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन थाने ले जाया गया, जहां तलाशी लेने पर उसके पास से चुराया गया कैश बरामद हो गया। पुलिस के मुताबिक महिला शातिराना ढंग से इस तरह की घटनाओं का अंजाम देती थी।
पुलिस को लगता है कि वो इस तरह की घटनाओं को पहले भी अंजाम दे चुकी है। वहीं अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि उसने कितनी घटनाओं को अंजाम दिया है।