फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shattered hand lying on the road for four hours after road accident

चार घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा युवक का कटा हाथ, पुलिसकर्मी अस्पताल लेकर पहुंचा

Tue, 01 Sep 2020 05:10 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 01 Sep 2020 05:10 AM IST
विज्ञापन
Shattered hand lying on the road for four hours after road accident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने सड़क पर करीब चार घंटे पड़े व्यक्ति के हाथ को जुड़वाने की पूरी कोशिश की। मौके पर पड़े हाथ को लेकर पुलिस तुरंत आरएमएल अस्पताल पहुंची। मगर हाथ काफी हद तक कुचल चुका था। इस कारण डॉक्टरों ने जोड़ने से मना कर दिया। पीड़ित व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। दूसरे घायल व्यक्ति को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। चाणक्यपुरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार चाणक्यपुरी थाना पुलिस को रविवार सुबह 11.33 बजे आरएमएल अस्पताल की ओर से सूचना दी गई थी कि दो व्यक्तियों को घायलावस्था में आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों के नाम अशोक बस्ती, नबी करीम निवासी राजकुमार (43) पुत्र रमेश कुमार और सदर बाजार निवासी महेन्द्र (48) बताया। इनका एक्सीडेंट रिज रोड पर बुद्धा गार्डन के पास हुआ था। 
विज्ञापन


चाणक्यपुरी थाने से जांच अधिकारी एसआई कुलदीप यादव दुर्घटना वाली जगह पर पहुंचे। मौके पर एक महिन्द्रा चैंपियन दुर्घटनाग्रस्त हालत में पड़ी हुई नथी। मौके पर काफी खून पड़ा हुआ था। जांच अधिकारी ने देखा कि महिन्द्रा चैंपियन के नीचे एक व्यक्ति का हाथ कटा हुआ है। उन्होंने हाथ को एक प्लास्टिक की पन्नी में डाला और तुरंत आरएमएल अस्पताल पहुंचे। वहां जाकर पता लगा कि राजकुमार का दाहिना हाथ दुर्घटना में कट गया है। एसआई कुलदीप यादव ने डॉक्टर को राजकुमार का कटा हुआ हाथ दिखाया तो डॉक्टरों ने कहा कि हाथ काफी कुचल चुका है और अब जुड़ नहीं सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरूआती जांच में ये बात सामने आई है कि महिन्द्रा चैंपियन को रविवार सुबह आठ बजे पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे महिन्द्र चैंपियन पलट गई। पलटने से चालक राजकुमार का हाथ चैंपियन के नीचे आने से कट गया। महेन्द्र ऑटो से राजकुमार को आरएमएल अस्पताल लेकर गया। चाणक्यपुरी पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed