फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   'Shatrughan's mare, stampede

बिदकी ‘शत्रुघ्न’ की घोड़ी, मची भगदड़

Thu, 15 Oct 2015 01:30 AM IST
संजय शिशौदिया/अमर उजाला, गाजियाबाद
संजय शिशौदिया/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 15 Oct 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
'Shatrughan's mare, stampede
श्री सुल्लामल रामलीला में बुधवार रात सीता की डोली यात्रा के दौरान तब भगदड़ मच गई, जब शत्रुघ्न का पार्ट अदा कर रहे कलाकार की घोड़ी अचानक बेकाबू हो गई।
विज्ञापन


चौपाला चौक पर यह हादसा हुआ। भीड़ को चीरते हुए घोड़ी डासना की ओर भाग निकली। इस दौरान उसने कलाकार को सड़क पर पटक दिया और कई लोगों को घायल  कर दिया।

घटना रात करीब साढे़ 9 बजे उस समय हुई जब ठाकुरद्वारा मंदिर से शुरू हुई सीता की डोली यात्रा चौपला बाजार से गुजर रही थी। सीता की डोली देखने को सड़क के दोनों ओर भीड़ थी।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी राम प्रकाश गुप्ता के अनुसार अचानक ही घोड़ी बेकाबू हो गई और भीड़ पर लात बरसाने लगी। खुद को बचाने का प्रयास करते लोग एक के ऊपर एक गिरने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घोड़ी शत्रुघ्न बने कलाकार को लेकर तेजी से डासना गेट की ओर भागने लगी और थोड़ी दूर जाकर कलाकार को पटक दिया। उसे मामूली चोट आई।

इस दौरान डासना गेट रोड पर मिठाई का ठेला लगाने वाले रामप्रकाश गुप्ता, सब्जी विक्रेता भगत जी और प्रकाश बुक सेंटर के मालिक गौरव को भी इस भगदड़ में घायल हो गए।


भगत जी के सिर और रामप्रकाश के दोनों हाथ व पैर में चोट आई है। बताया जाता है कि सुरक्षा में लगे दो पुलिसकर्मी भी मामूली रूप से चोटिल हुए हैं।

रामलीला के अन्य साथी कलाकारों ने घायल शत्रुघ्न को उठाया। सुल्लामल रामलीला कमेटी के मीडिया प्रभारी हिमांशु के अनुसार कलाकार मामूली रूप से चोटिल हुआ है। इस घटना के बाद शत्रुघ्न ने रामलीला मंच पर अपना रोल भी निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed