{"_id":"9ce82b4b8732598bb0ab3db510d4ba5f","slug":"shatrughan-s-mare-stampede-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिदकी ‘शत्रुघ्न’ की घोड़ी, मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिदकी ‘शत्रुघ्न’ की घोड़ी, मची भगदड़
संजय शिशौदिया/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 15 Oct 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री सुल्लामल रामलीला में बुधवार रात सीता की डोली यात्रा के दौरान तब भगदड़ मच गई, जब शत्रुघ्न का पार्ट अदा कर रहे कलाकार की घोड़ी अचानक बेकाबू हो गई।
चौपाला चौक पर यह हादसा हुआ। भीड़ को चीरते हुए घोड़ी डासना की ओर भाग निकली। इस दौरान उसने कलाकार को सड़क पर पटक दिया और कई लोगों को घायल कर दिया।
घटना रात करीब साढे़ 9 बजे उस समय हुई जब ठाकुरद्वारा मंदिर से शुरू हुई सीता की डोली यात्रा चौपला बाजार से गुजर रही थी। सीता की डोली देखने को सड़क के दोनों ओर भीड़ थी।
प्रत्यक्षदर्शी राम प्रकाश गुप्ता के अनुसार अचानक ही घोड़ी बेकाबू हो गई और भीड़ पर लात बरसाने लगी। खुद को बचाने का प्रयास करते लोग एक के ऊपर एक गिरने लगे।
विज्ञापन
घोड़ी शत्रुघ्न बने कलाकार को लेकर तेजी से डासना गेट की ओर भागने लगी और थोड़ी दूर जाकर कलाकार को पटक दिया। उसे मामूली चोट आई।
इस दौरान डासना गेट रोड पर मिठाई का ठेला लगाने वाले रामप्रकाश गुप्ता, सब्जी विक्रेता भगत जी और प्रकाश बुक सेंटर के मालिक गौरव को भी इस भगदड़ में घायल हो गए।
भगत जी के सिर और रामप्रकाश के दोनों हाथ व पैर में चोट आई है। बताया जाता है कि सुरक्षा में लगे दो पुलिसकर्मी भी मामूली रूप से चोटिल हुए हैं।
रामलीला के अन्य साथी कलाकारों ने घायल शत्रुघ्न को उठाया। सुल्लामल रामलीला कमेटी के मीडिया प्रभारी हिमांशु के अनुसार कलाकार मामूली रूप से चोटिल हुआ है। इस घटना के बाद शत्रुघ्न ने रामलीला मंच पर अपना रोल भी निभाया।