फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sharp shooter of Gogi gang Came to appear for trial escaped after pushing soldier

पुलिस को चकमा: पेशी के लिए आया था गोगी गैंग का शार्प शूटर, सिपाही को धक्का देकर हुआ फरार

Sat, 23 Apr 2022 10:28 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 23 Apr 2022 10:28 PM IST
सार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्पेशल सेल ने पिछले साल अक्तूबर माह में मोहित को हर्ष उर्फ मिथुन, सागर राणा उर्फ काला और सुमित उर्फ कालू के साथ गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Sharp shooter of Gogi gang Came to appear for trial escaped after pushing soldier
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कड़कड़डूमा अदालत में शुक्रवार को पेशी के लिए आया गोगी गैंग का शार्प शूटर मोहित उर्फ अनुज पुलिसकर्मी को धक्का देकर फरार हो गया। बदमाश पिछले साल मार्च माह में जीटीबी अस्पताल में कुलदीप उर्फ फज्जा को पुलिस हिरासत में भगाने के मामले में शामिल था और पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। पिछले साल अक्तूबर में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे तीन अन्य शूटरों के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी मोहित समेत लापरवाही बरतने वाले सिपाही योगेश पर मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पिछले साल जीटीबी अस्पताल में पुलिस टीम पर हमला कर बदमाश कुलदीप उर्फ फज्जा को भगाने के मामले की सुनवाई कड़कड़डूमा अदालत में चल रहा है। शुक्रवार को इस मामले में शामिल गोगी गैंग के बदमाश मोहित को पेश करने के लिए लाया गया था। उसकी कोर्ट नंबर-54 में पेशी थी। दोपहर एक बजे तीसरी बटालियन में तैनात सिपाही योगेश लॉकअप से मोहित को लेकर अदालत में पेश करने के लिए गया। करीब ढ़ाई बजे योगेश लॉकअप प्रभारी एएसआई राजेंद्र के पास आया और बताया कि मोहित उसे धक्का देकर फरार हो गया है।
विज्ञापन


उसने बताया कि भूतल पर ही बदमाश ने उसे धक्का दे दिया और वहां से फरार हो गया। इस सूचना पर हड़कंप मच गया और पुलिस टीम ने अदालत परिसर में बदमाश की तलाश शुरू की। बदमाश के नहीं मिलने पर इसकी जानकारी आला अधिकारियों को दी गई। फर्श बाजार थाना पुलिस ने एएसआई राजेंद्र की शिकायत पर आरोपी मोहित व लापरवाही बरतने वाले कांस्टेबल योगेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाश की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed