फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sharjeel was associated with several Whats app group

कई व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ा था देशद्रोह का आरोपी शरजील

Sun, 02 Feb 2020 04:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 02 Feb 2020 04:57 AM IST
विज्ञापन
Sharjeel was associated with several Whats app group
Sharjeel Imam - फोटो : Social Media

देशद्रोह के आरोपी और जेएनयू से पीएचडी के छात्र शरजील इमाम के मोबाइल की जांच के दौरान अपराध शाखा को पता चला है कि वह कई व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ा है। शरजील इन ग्रुप पर अपने भड़काऊ भाषण वाले वीडियो बनाकर खुद ही पोस्ट करता और देश को तोड़ने की बात करता था। 

विज्ञापन


पुलिस ग्रुप से जुड़े लोगों की लिस्ट तैयार कर रही है। सूत्रों का कहना है कि जल्द ही इनको भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। जांच से जुड़े एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शरजील से बरामद मोबाइल, डेस्कटॉप और लैपटॉप को जांच के लिए एफएसएल भेजा जाएगा। यह भी पड़ताल की जा रही है कि शरजील ने मोबाइल पर आपत्तिजनक वीडियो किस तारीख को बनाए।
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शरजील के वसंत कुंज स्थित कमरे से डेस्कटॉप और लैपटॉप बरामद किए गए थे, जबकि फोन बिहार के जहानाबाद स्थित घर से उसके भाई की निशानदेही पर बरामद किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, जांच में पता चला है कि शरजील ने सीएए और एनआरसी से के खिलाफ पर्चे छपवाकर मस्जिदों और दूसरे स्थानों पर बांटे थे। पुलिस ने ये पर्चे छापने वाली प्रेस का भी पता लगा लिया है। 


इन पर्चों की फोटो स्टेट कॉपियां भी तैयार कराई गई थीं। इन पर्चों में शरजील ने लोगों से सीएए और एनआरसी के खिलाफ एकजुट होने की अपील की थी। 

शरजील जहां भी जाता, देशविरोधी बात कर लोगों से कहता था कि उन्हें ऐसा काम करना है, जिसकी वजह से सरकार को पीछे हटना पड़े। पुलिस के मुताबिक, शरजील ने अपने मोबाइल, लैपटॉप और डेस्कटॉप का काफी डेटा डिलीट भी कर दिया था। इसे भी रिकवर करने के प्रयास चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed