फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sharab shiksha scams of AAP govt twin towers of corruption in Delhi says BJP

AAP vs BJP: आप के शराब और शिक्षा घोटाले दिल्ली में भ्रष्टाचार के ट्विन टावर, केजरीवाल बोले- ये गंदी राजनीति

Tue, 30 Aug 2022 05:28 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 30 Aug 2022 05:28 PM IST
सार

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि मनीष के घर से कुछ नहीं मिला, लॉकर से कुछ नहीं मिला। सीबीआई जांच में कुछ नहीं निकला।

विज्ञापन
Sharab shiksha scams of AAP govt twin towers of corruption in Delhi says BJP
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर कड़ा प्रहार बोला है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि सिसोदिया भ्रष्टाचार के ट्विन टावर हैं। उन्होंने कहा कि जनता करप्शन का टेस्ट चाहती है, बहुमत का नहीं। 38 दिन हो गए हैं 15 सवालों का जवाब नहीं मिला।

विज्ञापन


शहजाद पूनेवाला ने कहा कि दिल्ली को पाठशाला चाहिए, मधुशाला नहीं। भाजपा ने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार ने कई बार कक्षाओं के निर्माण की लागत में वृद्धि की और कई स्कूलों के शौचालयों को कक्षाओं के रूप में पेश किया ताकि बढ़ी हुई लागतों को सही ठहराया जा सके।
विज्ञापन


प्रेस कॉन्फ्रेंस में शहजाद पूनावाला ने दावा किया कि आप सरकार एक रिवर्स रॉबिनहुड मॉडल का पालन कर रही थी, जिसमें गरीबों के लिए शराब माफिया के खजाने को भरने के लिए पैसे ले लिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों के निर्माण में घोटाला हुआ: मनोज तिवारी
सांसद मनोज तिवारी ने उस घटना का हवाला दिया, जिसमें बाहरी दिल्ली के नांगलोई में एक सरकारी स्कूल की छात्रा की कक्षा में पंखा गिरने से उसके सिर पर चोट लग गई थी। उन्होंने कहा कि अब तक आप की नैतिकता गिर रही थी और अब उनके स्कूलों में पंखे भी गिर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई सरकारी स्कूलों में अर्ध-स्थायी संरचनाओं का इस्तेमाल किया गया था और यही वजह है कि पंखे छत से गिर रहे हैं। तिवारी ने यह भी आरोप लगाया कि स्कूलों के निर्माण में घोटाला हुआ है और सरकार ने कई परियोजनाओं में निर्माण की लागत को कई बार बढ़ाया है।

ये पूरी कार्रवाई गंदी राजनीति से प्रेरित: केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि मनीष के घर से कुछ नहीं मिला, लॉकर से कुछ नहीं मिला। सीबीआई जांच में कुछ नहीं निकला। मनीष की ईमानदारी और देशभक्ति फिर से पूरे देश के सामने साबित हो गई। जाहिर है कि इनकी पूरी कार्रवाई गंदी राजनीति से प्रेरित है। उम्मीद करता हूं अब ये गंदी राजनीति बंद करके हमें अपना काम करने देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed