फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   shahberi incident: land owner sold land to builders of ghaziabad and meerut

शाहबेरी हादसा: भूस्वामी ने गाजियाबाद-मेरठ के बिल्डरों को बेच दी थी जमीन

Tue, 24 Jul 2018 10:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Tue, 24 Jul 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
shahberi incident: land owner sold land to builders of ghaziabad and meerut

ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी हादसे की जांच कर रही पुलिस को पड़ताल में पता चला है कि भूस्वामी गंगा शंकर द्विवेदी ने जमीन गाजियाबाद और मेरठ के बिल्डरों को बेच दी थी। पुलिस ने इनमें से एक बिल्डर की लोकेशन पता कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। वहीं, इससे अब तक बुलंदशहर के बिल्डर को लेकर पैदा हुई भ्रम की स्थिति साफ होने लगी है। अब तक की जांच में दस्तावेज में उसका नाम सामने नहीं आया है।

विज्ञापन


सीएम योगी आदित्यनाथ के सख्त आदेश के बाद पुलिस-प्रशासन ने शाहबेरी हादसे की जांच और आरोपियों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। इसी कड़ी में दादरी तहसील के अधिकारियों द्वारा दिए गए हादसाग्रस्त भवन की जमीन के दस्तावेज से की गई पड़ताल में तीन बिल्डरों के नाम सामने आए हैं। इनमें एक बिल्डर गाजियाबाद निवासी पंकज गोयल है। ये भूस्वामी गंगा शंकर द्विवेदी का रिश्तेदार बताया गया है। इसके अलावा दो अन्य बिल्डर मेरठ के बताए गए हैं। पुलिस इनमें से एक बिल्डर के काफी करीब पहुंच गई है।
विज्ञापन


इधर, शाहबेरी में सोमवार को इक्का-दुक्का पुलिसकर्मी ही दिखाई दिए, जबकि कई भवनों को खाली करा दिया गया था। इससे लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि पुलिस की लापरवाही से उनका सामान चोरी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन ने मांगी अब तक की प्रगति रिपोर्ट
सीएम ने शाहबेरी और गाजियाबाद में हुए हादसों के बाद कार्रवाई के सख्त आदेश दिए थे। सीएम ने शाहबेरी हादसे की 14 दिन में जांच रिपोर्ट मांगी थी, जिसमें अभी कुछ दिन शेष हैं। इससे पहले ही शासन ने इस मामले में पुलिस-प्रशासन से अब तक की गई कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट मांग ली है। इसके चलते अधिकारी दिनभर जांच रिपोर्ट तैयार करने में जुटे रहे। 

आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना कर दी गईं हैं।-अखिलेश त्रिपाठी, बिसरख कोतवाली प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed