तिहाड़ में पप्पू यादव की सेल में रहेगा बाहुबली शाहबुद्दीन, सेल के बाहर तैनात रहेगे छह जवानों की टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जनता दल के बाहुबली नेता व पूर्व सांसद शहाबुद्दीन को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद रविवार को दिल्ली के तिहाड़ जेल में शिफ्ट कर दिया जाएगा। शनिवार को शहाबुद्दीन बिहार से दिल्ली के लिए रवाना हो गये हैं।
हाई प्रोफोइल कैदी होने के चलते तिहाड़ प्रशासन भी तैयारियों में जुट गयी है। पूर्व सांसद को किस जेल में रखा जाएगा इसको लेकर जेल प्रशासन बैठक कर रही है। बाहुबली आरजेडी नेता पप्पू यादव की सेल में रहेंगे, ऐसा कहा जा रहा है।
सूत्रों की माने तो शहाबुद्दीन को तिहाड़ जेल नंबर एक में रखा जाएगा। उसे ऐसे सेल में रखा जाएगा। जहां सिर्फ एक ही कैदी को ही रखा जाता है। सेल की सुरक्षा में कोई कोताही न बरती जाए इसका खास ख्याल रखा जा रहा है। इस जेल की सुरक्षा में तमिलनाडू स्पेशल पुलिस के जवानों को लगाया गया है।
पूरी जांच प्रक्रिया के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी
जो हर वक्त शहाबुद्दीन पर नजर रखेंगे। साथ ही सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी रखी जाएगी। अधिकारियों की माने तो इस सेल में ड्यूटी करने वाले लोगों को पूरी जांच प्रक्रिया के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी।
जेल में शहाबुद्दीन को किसी भी तरह की अतिरिक्त सुविधाएं नहीं दी जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक शहाबुद्दीन के साथ भी अन्य कैदियों की तरह व्यवहार किया जाएगा।
जेल में आने से पहले शहाबुद्दीन का मेडिकल करवाया जाएगा। मेडिकल में डॉक्टर अगर किसी तरह का सुझाव देते हैं तो जेल में रहने के दौरान उसका पालन किया जाएगा।
तिहाड़ जेल महानिदेशक सुधीर यादव ने बताया कि रविवार सुबह शहाबुद्दीन को दिल्ली लाया जा रहा है। हालांकि उन्होंने जेल संख्या एक में रखने की बात पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।