फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shah has directed celebrate Tandon

शाह ने दिया था टंडन को हर हाल में मनाने का निर्देश

Tue, 03 Feb 2015 01:54 PM IST
Updated Tue, 03 Feb 2015 01:54 PM IST
विज्ञापन
Shah has directed celebrate Tandon

भाजपा के सीएम पद की उम्मीदवार किरण बेदी के चुनाव प्रचार की कमान संभालने वाले नरेंद्र टंडन के इस्तीफे को राज्य इकाई ने बेहद हल्के में लिया था। इस मामले में जब पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने सक्रियता दिखाई और टंडन को हर हाल में मनाने का निर्देश दिया, तब अचानक पार्टी के कई वरिष्ठ नेता सक्रिय हुए। दरअसल टंडन ने अपने इस्तीफे में न केवल बेदी और उनकी टीम के सदस्यों के व्यवहार पर आपत्ति जताई थी, बल्कि दिल्ली के संगठन मंत्री के चरित्र पर भी सवाल खड़ा किया था।

विज्ञापन


पार्टी को डर था कि चुनावी माहौल में अगर टंडन को नहीं मनाया गया कि उनके आरोपों पर सियासी बवंडर खड़ा हो सकता है। भय इस बात का भी था कि टंडन कहीं इस मामले में कुछ और खुलासा न कर दे। यही कारण है कि शाह के निर्देश के बाद पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और हरियाणा के प्रभारी अनिल जैन ने टंडन से लंबी बातचीत की।
विज्ञापन


इसके बाद टंडन को पार्टी मुख्यालय में शाह और वित्त मंत्री अरुण जेटली से मिलवाया गया। टंडन की शिकायत के आधार पर बेदी को अपने सहयोगियों को प्रचार अभियान में दखलअंदाजी से दूर रखने का भी निर्देश दिया गया है। उल्लेखनीय है कि टंडन ने शाह को लिखे पत्र में बेदी को सीएम पद का उम्मीदवार बनाने के फैसले पर भी अंगुली उठाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेदी को कार्यक्रम तय करने की प्रक्रिया से दूर रखने का निर्देश

Shah has directed celebrate Tandon

सोमवार को जब टंडन के इस्तीफे की खबर आई तो प्रदेश भाजपा ने इसे बेहद हल्के में लिया। राज्य इकाई ने तो टंडन का 'तीसरा इस्तीफा' बता कर इसे ज्यादा तवज्जो न देने का संकेत दिया। हालांकि इस्तीफे की खबर जैसे ही शाह के पास पहुंची, उन्होंने टंडन को हर हाल में मनाने का निर्देश दिया।

इससे पहले उन्होंने राज्य इकाई को टंडन के मामले में बयानबाजी न करने का भी निर्देश दिया। सूत्रों ने बताया कि टंडन ने शाह से मुलाकात के दौरान संगठन मंत्री के साथ-साथ बेदी और उनके टीम के सदस्यों के व्यवहार की शिकायत की। उन्होंने कहा कि प्रभारी होने के बावजूद न केवल कार्यक्रम तय करने में बेदी से जुड़े लोग दखलअंदाजी करते हैं, बल्कि अपमानजनक व्यवहार भी करते हैं।

बताते हैं कि टंडन के आरोपों के बाद शाह ने बेदी से अपने टीम के सदस्यों को कार्यक्रम तय करने संबंधी मामले से दूर रखने का निर्देश दिया है। उल्लेखनीय है कि बेदी के सीएम पद का उम्मीदवार बनने के बाद उनके एनजीओ से जुड़ी टीम लगातार उनके साथ काम कर रही है। उनकी टीम के सदस्यों के कारण ही कार्यक्रम तय करने में टंडन को लगातार परेशानी हो रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed