फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shah expresses anger on delhi bjp members.

दिल्ली BJP कार्यकर्ताओं की गुटबाजी पर लगाम लगाएंगे शाह

Wed, 31 Dec 2014 12:23 AM IST
Updated Wed, 31 Dec 2014 12:23 AM IST
विज्ञापन
Shah expresses anger on delhi bjp members.

दिल्ली भाजपा की गुटबाजी और कार्यकर्ताओं के आलसी रवैया पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जमकर निशाना साधा। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं से साफ तौर पर कहा कि भाजपा का मुकाबला कार्यकर्ताओं के आलस से है।

विज्ञापन


बातों-बातों में उन्होंने पार्टी में चल रही गुटबाजी पर भी लगाम लगाने की चेतावनी दे डाली। नाराजगी तो नहीं जाहिर की लेकिन बार-बार इतना जरूर बोले कि इस कार्यक्रम में शरीक होने का विचार नहीं था।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं को साफ तौर पर कहा कि टिकट का टेंशन दिमाग से निकाल दें। पार्टी का जो भी प्रत्याशी होगा उसे जिताने का प्रयास करें। गुटबाजी का पार्टी में कोई स्थान नहीं है दिल्ली में 70 लोगों को ही पार्टी टिकट देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर तो हमला नहीं किया लेकिन उन्होंने आगाह जरूर किया। कहा कि मैदान में जाएंगे तो डट कर बोलेंगे, चोट आए उस तरह से बोलेंगे।

बीजेपी के लिए शाह का वर्क मैनेजमेन्ट प्लान

Shah expresses anger on delhi bjp members.

शाह ने कहा कि बचपन से चुनाव प्रबंधन विज्ञान का विद्यार्थी रहा हूं। दिल्ली की जनता के मन में कमल के अलावा कुछ भी नहीं है। सवाल यह है कि हमसे जो उनकी अपेक्षा है वैसा काम हम करें।

मोदी सरकार ने देश भर की जनता का दिल जीतने का काम किया है अब दिल्ली की बारी है। माइक्रो मैनेजमेंट करके चुनाव में जाने की आवश्यकता है। दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों के लिए जो फैसला भाजपा की सरकार ने लिया है इस तरह का फैसला कोई सरकार नहीं ले सकी।

जनसंघ से लेकर भाजपा तक का सफर फूलों की सेज का सफर नहीं है, कंकड़-पत्थरों पर चलकर 2014 तक पहुंचे। 2014 का साल विजय वर्ष के रूप में स्वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा और पूर्ण बहुमत की सरकार और भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री बना है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार जरूर बनी, लेकिन मिलीजुली सरकार थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed