फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shadow of Corona on marriages people cancel booking ghodiwalas

शहनाइयों पर कोरोना का साया, हेलो...भइया बुकिंग रद्द कर दो, बाद में करेंगे शादी

Wed, 18 Mar 2020 08:58 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: Mohit Mudgal Updated Wed, 18 Mar 2020 08:58 PM IST
सार

  • दिन में तीन से चार कॉल आ रही है घोड़ी की बुकिंग रद्द करने की
  • निगम की ओर से टेंट लगाने की भी नहीं मिल रही अनुमति

विज्ञापन
Shadow of Corona on marriages people cancel booking ghodiwalas
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हेलो...भइया, कोरोना ने आतंक मचा दिया है। मेरी बुकिंग रद्द कर दो, अब बाद में शादी करेंगे। सरकार 50 से ज्यादा लोगों को इकट्ठा होने से मना कर रही है। रिश्तेदार भी घबराए हुए हैं। बाद में आपको डेट बता देंगे। जबसे सरकार की ओर से 50 से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगाई गई है, तब से कई बड़े प्रोग्राम, शादियां रद्द हो रही हैं। इसका असर दिल्ली के घोड़ी वालों पर भी पड़ा है। लोग बुकिंग कैंसल करवा रहे हैं या फिर स्थगित करने के लिए घोड़ी वालों को फोन कर रहे हैं।

विज्ञापन


दिल्ली के सिंधी हीरानंद घोड़ी वाले के मालिक रोहित सिंधी बताते हैं कि जनवरी और फरवरी में उनके पास कई लोगों ने मार्च व अप्रैल में होने वाली शादियों के लिए घोड़ी की बुकिंग करवाई थी लेकिन कोरोना की वजह से कुछ लोगों ने बुकिंग कैंसल करवा दी तो कुछ ने स्थगित कर दी। अब तक केवल 20 प्रतिशत बुकिंग ही हो पाई थी लेकिन कोरोना के चलते वह भी कैंसल हो गई हैं। रोजाना चार से पांच लोगों के कॉल आ रहे हैं। कोई कैंसल कर रहा है तो कोई नई डेट के लिए इंतजार करने के लिए बोल रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 4 अप्रैल को एक शादी थी। जिसमें दूल्हा अमेरिका से आने वाला था लेकिन परिवार वालों का कहना है कि दूल्हा अभी आ नहीं पा रहा जिसके चलते शादी फिलहाल कैंसल कर दी गई है। ऐसे में कारोबार पूरी तरह ठप हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ख्याला के शिव गणेश बैंड के रवि बताते हैं कि उनके पास भी घोड़ियों की बुकिंग थी लेकिन बीते तीन-चार दिनों से लोग फोन करके बुकिंग कैंसल कर रहे हैं और कुछ लोग अप्रैल के अंत या फिर मई तक के लिए टाल रहे हैं। यहां तक की अब टेंट लगाने तक की अनुमति नहीं मिल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed