{"_id":"59aad7fe4f1c1b4d738b4d8c","slug":"shabana-gang-of-notorious-women-thieves-busted-by-delhi-police-8-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में शबाना गिरोह की 8 चोरनियां गिरफ्तार, शादी में आई महिलाओं को बनाती थी निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में शबाना गिरोह की 8 चोरनियां गिरफ्तार, शादी में आई महिलाओं को बनाती थी निशाना
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 03 Sep 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार हुईं शबाना गैंग की सदस्य।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम जिले की तिलक नगर थाना पुलिस ने राजधानी में सक्रिय शबाना गैंग की 8 महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन पर 100 से ज्यादा सेंधमारी के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इनके पास से 33 हजार रुपये, एक सर्जिकल ब्लेड और गहने बरामद किए हैं।
विज्ञापन
सभी आरोपी मध्य प्रदेश के नरसिंहगढ़ तहसील के तहत आने वाले गांवों की मूल निवासी हैं। इनकी गिरफ्तारी से तिलक नगर थाने में दर्ज सेंधमारी के 11 मामले सुलझे हैं।
विज्ञापन
पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त विजय कुमार के मुताबिक, इनकी पहचान निशा, रानी, सीमा, सोनम, बिंदिया, शबाना उर्फ शबनम, संगीता और पुष्पा के रूप में हुई है। इन्होंने बुधवार को तिलक नगर में एक बैंक के नजदीक बुजुर्ग महिला से लूट की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
इस बाबत बैंक के सुरक्षाकर्मी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक महिला आरोपी को इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान निशा के रूप में हुई है।
पूछताछ में निशा ने खुद को बेघर बताया। सर्विलांस के जरिये मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने गोविंदपुरी में छापा मारकर गिरोह की अन्य सदस्यों को भी दबोच लिया। पकड़े जाने से पहले ही सभी आरोपी गांव भागने की तैयारी में थीं।
पूछताछ में पता लगा है कि शबाना गिरोह की सरगना है। सभी आरोपी दस साल से दिल्ली में सेंधमारी कर रही थीं। चोरी के माल को गांव में परिजनों के पास भेजती थीं।
इन्होंने कुबूला कि वे शादी समारोह में आई महिलाओं व एटीएम से ज्यादा पैसा निकालने वाली महिलाओं को शिकार बनाती थीं। रात के समय दुकानों के ताले तोड़कर भी चोरी की वारदात को अंजाम देती थीं।