फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sexual harassment with woman by Auto driver and his friend in Gurugram

ऑटो चालक ने साथियों संग महिला को बनाया हवस का शिकार, हैवानियत से पहले पिलाई शराब

Tue, 01 Jan 2019 08:19 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 01 Jan 2019 08:19 AM IST
विज्ञापन
sexual harassment with woman by Auto driver and his friend in Gurugram
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से मानेसर आई महिला के साथ ऑटो चालक ने अपने साथियों संग मिलकर दुष्कर्म किया। दो आरोपियों ने कमरे में और दो ने चलते ऑटो में दुष्कर्म किया। इससे पहले आरोपियों ने महिला को जबरदस्ती शराब भी पिलाई। 
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उसे मानेसर के रामपुरा चौक पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दिल्ली निवासी महिला ने शिकायत में कहा कि उसके पति मानेसर की एक कंपनी में ठेकेदार थे। वर्ष 2013 में उनकी पति की मौत के बाद कंपनी में कुछ हिसाब बकाया है। हिसाब के रुपये लेने के लिए वह 29 दिसंबर की दोपहर गुरुग्राम आई थी। 
विज्ञापन


नखड़ौला चौक पर ऑटो का इंतजार कर रही थी। इस दौरान नखड़ौला निवासी अंकित ऑटो लेकर आया, जिसमें एक अन्य व्यक्ति भी बैठा हुआ था। 

वह कंपनी जाने के लिए ऑटो में बैठी, लेकिन अंकित किसी बहाने से ऑटो को गांव भांगरौला की तरफ ले गया। वहां एक कमरे में ले जाकर अंकित व उसके साथी ने उससे दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसे जबरदस्ती शराब भी पिलाई।

इसके बाद आरोपी उसे लेकर रामपुरा चौक की तरफ आए, वहां दो अन्य युवक ऑटो में सवार हो गए। उन्होंने चलते ऑटो में उसके साथ दुष्कर्म किया। 

पीड़िता किसी तरह थाने पहुंची और पुलिक को शिकायत दी।पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है। वह नशे में थी। आरोपी अंकित, महिपाल व दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed