फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sexual assault with north-east girl in simapuri, delhi

दिल्ली: सिक्किम की युवती को बंधक बनाकर गैंगरेप, एक गिरफ्तार

Thu, 04 Oct 2018 04:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 04 Oct 2018 04:11 AM IST
विज्ञापन
sexual assault with north-east girl in simapuri, delhi

शाहदरा जिले के सीमापुरी इलाके में सिक्किम की एक युवती को बंधक बनाकर उससे गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि करीब तीन माह से बंधक बनाकर उसके साथ दो युवक दुष्कर्म कर रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी राहुल (26) को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा युवक फरार है। पीड़िता ने कोर्ट में दिए बयान में एक महिला पर भी बंधक बनाने की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है। सीमापुरी थाना पुलिस पीड़िता की शिकायत पर मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से सिक्किम की रहने वाली 25 वर्षीय युवती 2015 में नौकरी की तलाश में दिल्ली आई थी। एक जानकार के जरिए उसे गुरुग्राम में नौकरी मिल गई। पीड़िता वहीं पर रहने लगी। मई 2018 में उसकी मुलाकात सीमापुरी निवासी राहुल व उसके दोस्त से हुई। दोनों ने पीड़िता को अच्छी नौकरी दिलवाने का झांसा दिया। वह उसे गुरुग्राम से लेकर सीमापुरी आ गए। आरोप है कि यहां राहुल व उसके दोस्त ने उसे किराये के फ्लैट में जबरन बंधक बनाकर रखा। दोनों ने कई बार उसके साथ गैंगरेप किया। इस साजिश में एक महिला भी शामिल रही। 
विज्ञापन


23 सितंबर को पीड़िता ने किसी तरह मामले की सूचना पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता का बयान लेकर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। छानबीन के बाद आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसका दूसरा साथी फरार है। शुरुआत में पीड़िता ने महिला का नाम नहीं लिया था। कोर्ट में दिए बयान में पीड़िता ने साजिश में महिला के भी शामिल होने के आरोप लगाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed