फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sexual assault with daughter of martyr in parliament attack 2001, in Ghaziabad

शर्मनाक: संसद हमले में शहीद की बेटी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 22 Sep 2018 12:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 22 Sep 2018 12:57 PM IST
विज्ञापन
sexual assault with daughter of martyr in parliament attack 2001, in Ghaziabad

2001 में हुए संसद हमले में शहीद की नाबालिग बेटी को अगवा कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक को पुलिस ने शुक्रवार को मेट्रो स्टेशन के पास गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने किशोरी को वैशाली की एक सोसायटी से बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


आठ महीने पहले हुए इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट और डीजीपी उत्तर प्रदेश ने थाना इंदिरापुरम के जांच अधिकारी को तलब किया था। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


इंदिरापुरम एसएचओ सचिन मलिक ने बताया कि 26 जनवरी को पड़ोस में रहने वाला एक युवक वैशाली सेक्टर-6 में रहने वाली किशोरी (16) को बहला-फुसलाकर ले गया और रेप किया। तब वह दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में पढ़ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी शिकायत किशोरी की मां ने पुलिस से की थी। पुलिस ने तब कोई कार्रवाई नहीं की तो परिजनों ने हाईकोर्ट में रिट दायर की थी। कोर्ट ने दो अगस्त को इंदिरापुरम पुलिस को तलब किया था। परिजनों ने यूपी के डीजीपी को भी पत्र लिखा था। डीजीपी ने केस की विवेचना कर रहे निरीक्षक को 14 अगस्त को लखनऊ तलब किया था।


इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपी की तलाश शुरू की। जांच में आरोपी युवक की पहचान यश राय के रूप में हुई। पुलिस को शुक्रवार को सूचना मिली कि यश मेट्रो स्टेशन के पास है। पुलिस ने घेराबंदी कर यश को दबोच लिया। वह किशोरी को लेकर भारत के अलग अलग प्रदेशों में कई माह तक छिपकर रहता रहा। एसएचओ ने बताया कि युवक शातिर अपराधी है और इससे पहले भी पुलिस के दो सिपाहियों की हत्या के आरोप में जेल जा चुका है। वह किशोरी के घर के पास ही किराए के मकान में रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed