फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sex workers kids said in court they dont want to go to their moters

सेक्स वर्कर की बच्चियों ने अदालत में कहा, मां के पास वापस नहीं जाना चाहते हम

Tue, 25 Apr 2017 03:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 25 Apr 2017 03:15 PM IST
विज्ञापन
sex workers kids said in court they dont want to go to their moters

आंध्र प्रदेश की सेक्स वर्कर्स की चार नाबालिग बच्चियों ने अपनी मां के पास वापस जाने से इनकार कर दिया। छह से दस साल की इन बच्चियों ने हाईकोर्ट के समक्ष उक्त तर्क रखते हुए कहा कि वे वर्तमान में दिल्ली स्थित गैर सरकारी संगठन में खुश हैं।

विज्ञापन


अदालत ने एनजीओ के कामकाज की सराहना भी की है। न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति दीपा शर्मा की खंडपीठ बच्चियों की मां द्वारा दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई कर रही है।
विज्ञापन


याची ने आरोप लगाया कि एनजीओ ने उनकी बच्चियों को बंधक बना रखा है और अदालत उसे बच्चियों को सौंपने का निर्देश दे। खंडपीठ के समक्ष पेश बच्चियों ने कहा वे संगठन के पास खुश है और अपनी मां के पास वापस नहीं जाना चाहती।

विज्ञापन
विज्ञापन

...इसलिए मां के पास नहीं जाना चाहती बच्चियां

sex workers kids said in court they dont want to go to their moters
प्रतीकात्मक च‌ित्र

अदालत के पूछने पर बच्चियों ने कहा कि वे एनजीओ में ही रहना चाहती है और जहां उन्हें बेहतर शिक्षा, गुणवत्तापूर्ण खाना व देखभाल हो रही है। अदालत ने मामले की सुनवाई 9 नवंबर तय की है।

दिल्ली सरकार की ओर से पेश अधिवक्ता राहुल मेहरा ने अदालत को बताया कि शुरू में बच्चियों को उनकी मां से मिलने की इजाजत दी गई थी, लेकिन बच्चियों ने वापस जाने से मना कर दिया।

इसी के बाद यह याचिका दायर की गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों व मानव तस्करी से मुक्त करवाएं गए बच्चों को एनजीओ की देखरेख में रखा गया है और बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) समय-समय पर वहां का निरीक्षण करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed