फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sewer and water lines will be improved in Janakpuri with an expenditure of Rs 3 crore.

Delhi NCR News: जनकपुरी में तीन करोड़ से सुधरेंगे सीवर और पानी की लाइनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
मंत्री आशीष सूद ने किया काम का शुभारंभ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी में सीवर और पानी की पाइपलाइनें बदलने का काम शुरू हो गया है। करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से ये कार्य पूरे होंगे। मंत्री आशीष सूद ने सोमवार को इसका शुभारंभ किया।
सीतापुरी, महावीर एन्क्लेव और दयाल सर रोड से शुक्र बाजार तक पुरानी सीवर लाइन बदली जा रही है। जीवन पार्क में नई पानी की पाइपलाइन बिछाई जा रही है, जबकि उत्तम नगर में पुरानी लाइन बदली जा रही है। मंत्री ने बताया कि रेखा सरकार आपके द्वार–जनकल्याण के लिए तैयार कार्यक्रम के तहत ये कार्य पूरे होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनकपुरी के हजारों निवासियों को जल्द ही साफ पानी, बेहतर सीवर व्यवस्था और स्वच्छ वातावरण मिलेगा। जनकल्याण उनकी सरकार की प्राथमिकता है और जनकपुरी में सुविधाएं सुधारना उनकी जिम्मेदारी है। पिछले दस वर्षों से यहां सीवर और पानी की लाइनों का रखरखाव नहीं हुआ था, अब यह कमी पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछली सरकार से मिलीं समस्याएं : सूद
मंत्री ने कहा कि पिछली सरकार में जनकपुरी उपेक्षा का शिकार रहा। उन्हें टूटी सड़कों, जर्जर सीवर लाइन, पानी की कमी, बिजली की अनियमितता और अव्यवस्थित तारों का जाल विरासत में मिला। अब ध्यान केवल इन समस्याओं के समाधान पर है। सूद ने उत्तम नगर बाल उद्यान रोड पर ‘एमएलए ऑन ह्वील’ मोबाइल वैन में बैठकर लोगों की समस्याएं सुनीं और रजिस्टर में दर्ज कीं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इनका समाधान जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed