Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Severe crisis for Delhi's air

Delhi NCR News: दिल्ली की हवा पर गंभीर संकट, एक दिन में दोगुने हुए प्रदूषण के हॉटस्पॉट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 09:14 PM IST
विज्ञापन
--प्रदूषण की गिरफ्त में पूरी दिल्ली, 59 में से 22 निगरानी केंद्रों पर एक्यूआई 400 पार, 54 स्टेशन बहुत खराब या गंभीर श्रेणी में, लोधी रोड में 83 अंक का उछाल
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली में प्रदूषण ने अपने दायरा बढ़ा लिया है। मंगलवार शाम तक राजधानी के 11 निगरानी केंद्र गंभीर श्रेणी में थे, लेकिन बुधवार को इनकी संख्या बढ़कर 22 हो गई। यानी एक दिन में गंभीर प्रदूषण वाले इलाकों की संख्या दोगुनी हो गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यानी सीपीसीबी के 59 निगरानी केंद्रों के आंकड़ों के मुताबिक, इनमें 32 केंद्रों पर हवा बहुत खराब और पांच पर खराब श्रेणी में रही। किसी भी केंद्र पर हवा मध्यम श्रेणी में दर्ज नहीं हुई। अच्छे श्रेणी में हवा का होना तो दूर की बात है।
विज्ञापन


आईआईटी दिल्ली में सबसे ज्यादा एक्यूआईृ-
बुधवार को सबसे ज्यादा एक्यूआई आईआईटी दिल्ली में 455 दर्ज किया गया। यहां पीएम10 प्रमुख प्रदूषक रहा। मंगलवार शाम यह आंकड़ा 402 था। इस तरह यहां एक्यूआई में 53 अंक की बढ़ोतरी हुई। जहांगीरपुरी में 449, पंजाबी बाग में 446, मुंडका में 439, विवेक विहार में 436, डीटीयू में 434, रोहिणी में 432, अलीपुर और नरेला में 429 तथा सोनिया विहार में 427 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कम प्रदूषित इलाकों में भी तेजी से बिगड़ी हवा-
आंकड़ों में सबसे बड़ी चिंता उन इलाकों को लेकर है, जहां मंगलवार को प्रदूषण का स्तर तुलनात्मक रूप से कम था। लोधी रोड का एक्यूआई 212 से बढ़कर 295 पहुंच गया। छावला में 232 से 310, मैदान गढ़ी में 253 से 327 और श्री अरबिंदो मार्ग में 256 से 321 हो गया। यानी इन इलाकों में भी हवा की गुणवत्ता तेजी से गिरी। लोधी रोड में 83 अंक की बढ़ोतरी दर्ज हुई, जो सूची में सबसे बड़ा उछाल है।


कई इलाकों में मामूली राहत, लेकिन गंभीर श्रेणी बरकरार-
कुछ निगरानी केंद्रों पर एक्यूआई में गिरावट भी दर्ज की गई। शादीपुर में यह 345 से घटकर 303, रोहिणी में 447 से 432 और जहांगीरपुरी में 461 से 449 पर आया। डीटीयू में भी 442 से घटकर 434 हुआ। हालांकि, इन सभी केंद्रों पर हवा गंभीर या बहुत खराब श्रेणी में बनी रही। बुधवार को नांगलोई और सोनिया विहार का डेटा भी उपलब्ध रहा। सोनिया विहार 427 के साथ गंभीर श्रेणी में दर्ज हुआ, जबकि नांगलोई का एक्यूआई 363 रहा।

बॉक्स-
सबसे प्रदूषित 10 स्टेशन
इलाका एक्यूआई
आईआईटी दिल्ली 455
जहांगीरपुरी 449
पंजाबी बाग 446
मुंडका 439
विवेक विहार 436
डीटीयू 434
रोहिणी 432
अलीपुर 429
नरेला 429
सोनिया विहार 427

-----
बॉक्स-
सबसे बड़े उछाल-

स्टेशन
3 नवंबर
4 नवंबर
अंकों की उछाल
लोधी रोड
212
295
+83
छावला 232
310
+78
मैदान गढ़ी
253
327
+74
श्री अरबिंदो मार्ग 256
321
+65
घुम्मनहेड़ा
259
318
+59
आईआईटी दिल्ली 402 455
+53
आईएमडी लोधी रोड
245
295
+50
डॉ. करनी सिंह
364
412
+48
टिकरी कलां
300
347
+47
मैदान गढ़ी
227
272
+45
आया नगर
335
378
+43
जेएनयू
351
394
+43
नजफगढ़
337
379
+42
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed