{"_id":"142d3aee8542dafcc6ad32495623d762","slug":"seventh-pay-commission-will-take-the-railway-workers-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सातवें वेतन आयोग को लेकर रेलवे कर्मचारी करेंगे हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सातवें वेतन आयोग को लेकर रेलवे कर्मचारी करेंगे हड़ताल
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 11 Feb 2016 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सातवें वेतन आयोग की विसंगितयों को लेकर यहां के रेलवे कर्मचारी हड़ताल पर जाने की तैयारी में हैं। अगर ऐसा हुआ तो ट्रेनों के पहिए थम सकते हैं और यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
फरीदाबाद में नॉर्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन की ओर से बृहस्पतिवार को एक बैठक बुलाई गई और उसमें कर्मचारियों से उनकी सलाह ली गई।
वेतन आयोग की विसंगतियों को लेकर पिछले काफी समय से रेलवे कर्मचारी यूनियन धरना प्रदर्शन कर रही है, लेकिन यूनियन को केंद्र सरकार की ओर से विसंगतियों को दूर करने का कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है।
विज्ञापन
जिसके बाद रेलवे कर्मचारी यूनियन हड़ताल पर जाने की तैयारी कर रही है। इसी बाबत बृहस्पतिवार को फरीदाबाद शाखा कार्यालय पर वोटिंग का पहला दौर शुरू हुआ।
सुबह से रेल पथ इंजीनियरिंग, सिग्नल व टेलीकॉम, ट्रेग्शन एंड डिस्ट्रीब्यूशन के फरीदाबाद, न्यूटाउन, बल्लभगढ़, असावटी व पलवल में तैनात 500 से अधिक कर्मचारियों की वोटिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
सभी राय वोटिंग बॉक्स में है। बाकी विभागों के कर्मचारियों के लिए वोटिंग शुक्रवार को होगी। शाखा अध्यक्ष जय लाल मीणा का कहना है कि वोटिंग के आधार पर तय होगा कि हड़ताल की जाएगी या नहीं।