{"_id":"5ac05ea64f1c1bba618b4c7e","slug":"seven-year-old-girl-rape-crowd-killed-a-accused-in-loni-of-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पैरालिसिस से पीड़ित 7 साल की बच्ची को जागरण के बहाने ले गया, रेप किया और फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैरालिसिस से पीड़ित 7 साल की बच्ची को जागरण के बहाने ले गया, रेप किया और फिर...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोनी
Updated Sun, 01 Apr 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैरालिसिस से पीड़ित 7 साल की बच्ची को आरोपी जागरण के बहाने ले गया। आरोपी ने मासूम के साथ रेप किया। गुस्साए लोगों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला।
घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की है। लोनी के ट्रॉनिका सिटी थाना इलाके की एक कालोनी में शुक्रवार रात एक युवक ने पैरालिसिस से पीड़ित सात साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। मौके पर पहुंचे लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पीटा।
अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, बच्ची को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बच्ची का परिवार झुग्गी में रहता है। वह कक्षा तीन की छात्रा है।
परिजनों के मुताबिक रात को पड़ोस में जागरण हो रहा था। इस दौरान उनकी बेटी पड़ोस में रहने वाले जितेंद्र और उसकी पत्नी के साथ जागरण में गई थी। आरोप है कि जितेंद्र बच्ची को मां के बुलाने की बात कहकर घर लेकर आ गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

बच्ची घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने लोगों के साथ मिलकर आरोपी को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई की। पुलिस ने बच्ची और आरोपी को सीएचसी ले गई।
जहां डाक्टरों ने आरोपी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बच्ची को दिल्ली के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सीओ लोनी दुर्गेश सिंह ने बताया कि मृतक आरोपी के खिलाफ रेप और पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
आरोपी की पिटाई के मामले में चार नामजद और आठ अज्ञात पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। दो आरोपी रवि व श्रीचंद को गिरफ्तार किया है।