फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Seven-year-old girl dies due to dog bite

Delhi NCR News: कुत्ते के काटने से सात साल की बच्ची की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 07:07 PM IST
विज्ञापन
- परिचित के घर जाने के दौरान आवारा कुत्ते ने काटा, परिवार वालों ने अंबेडकर अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाया था
विज्ञापन

- तीसरा इंजेक्शन लेने से पहले बच्ची की तबीयत बिगड़ी, तेज बुखार और उल्टी के बाद बच्ची को सफदरजंग अस्पताल में किया गया भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रोहिणी के पूठकलां इलाके में रिश्तेदार के घर जा रही सात साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काट लिया। परिवार वालों ने घायल बच्ची छवि को रोहिणी के अंबेडकर अस्पताल लेकर गए, जहां एंटी रेबीज इंजेक्शन भी लगाया गया। एंटी रेबीज का तीसरा इंजेक्शन लगवाने से पहले बच्ची को तेज बुखार और उल्टी की शिकायत हुई। अंबेडकर अस्पताल से लेकर कई अस्पतालों में रेफर करने के बाद एक निजी अस्पताल में बच्ची ने घटना के 25 दिन बाद दम तोड़ दिया।

पूठकलां में रहने वाले सतीश शर्मा के परिवार में उनकी पत्नी मंजू शर्मा, दो बेटे विशाल, मनीष, बेटी अंजलि शर्मा और गोद ली हुई बेटी छवि थी। छवि नगर निगम स्कूल में चौथी कक्षा की छात्रा थी। अंजलि ने बताया कि 30 जून को छवि पास के ही एक रिश्तेदार के यहां जा रही थी। तभी गली में एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। उसके पैर और हाथ में चार जगहों पर काट लिया। परिवार वाले तुरंत उसे अंबेडकर अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने छवि को एंटी रेबीज का पहला डोज लगा दिया। उसके कुछ दिनों बाद दूसरा टीका भी लग गया। 28 जुलाई को तीसरा टीका लगना था। 23 जुलाई को छवि की स्कूल में तबीयत खराब हो गई। उसे अंबेडकर अस्पताल लेकर गए जहां से उसे आरएमएल अस्पताल रेफर कर दिया गया। बेड न होने की वजह से बच्ची को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद डाॅक्टरों ने उसे 24 जुलाई की शाम छुट्टी दे दी। उसी दिन फिर से उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिवार वाले उसे निजी अस्पताल में लेकर गए जहां 26 जुलाई को बच्ची ने दम तोड़ दिया। डाॅक्टरों ने मौत का कारण दिमाग में इंफेक्शन बताया है। परिजनों ने बताया कि कुत्ते के काटने से भी उसकी मौत हो सकती है, हालांकि डॉक्टरों ने रेबीज की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed