फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Seven newly elected BJP MPs met Delhi LG VK Saxena

Delhi BJP MP:  एलजी वीके सक्सेना से मिले सातों नवनिर्वाचित भाजपा सांसद, जल संकट समेत इन मुद्दों पर की चर्चा

Thu, 06 Jun 2024 09:16 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 06 Jun 2024 09:16 PM IST
सार

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना से गुरुवार को सातों नवनिर्वाचित भाजपा सांसदों ने मुलाकात की। यह मुलाकात राजनिवास पर हुई।

विज्ञापन
Seven newly elected BJP MPs met Delhi LG VK Saxena
एलजी ने भाजपा सांसदों से की मुलाकात - फोटो : X/@RajNiwasDelhi

विस्तार

दिल्ली से नवनिर्वाचित भाजपा के सातों सांसद ने बृहस्पतिवार को उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात की। राजनिवास में हुई इस मुलाकात में सांसदों ने दिल्ली में पानी की किल्लत सहित दूसरी समस्याओं पर चर्चा की। बैठक के बाद सांसदों ने दिल्ली के विकास से जुड़े मुद्दों पर तेजी से काम करने की मांग रखी है। 
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सातों सीट जीतने प्रदेश भाजपा गदगद है। बुधवार को सातों नवनिर्वाचित सांसद एक मंच पर आए और प्रदेश भाजपा टीम व कार्यकर्ताओं की तारीफ की। सांसदों ने कहा कि दिल्ली की जनता से किए गए वादों पर खरे उतरेंगे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया और मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


जीत की हैट्रिक लगाने वाले सांसद मनोज तिवारी ने अपना एक नया गीत गुनगुना कर सभी का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि 1952 व 2024 के बीच यह पहला मौका है जब किसी पार्टी ने लगातार तीसरी बार सभी सीटें जीती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आप के मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्रों में गठबंधन प्रत्याशी पिछड़ गए हैं। 55 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी बड़े अंतर से जीते हैं। दिल्ली में अगर जीत का कोई मुख्य नायक हैं तो वह हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। दिल्ली में जीते भाजपा के सभी सांसद जनता के सेवक हैं और आने वाले समय में यह लगातार जनता की आवाज को उठाते रहेंगे। केजरीवाल के मंत्री नए-नए बहाने बनाएंगे लेकिन इस बार हम उन्हें बहाना नहीं बनाने देंगे। प्रदेश भाजपा प्रभारी ओपी धनखड़ ने कहा कि मोदी के सशक्त नेतृत्व और भाजपा की नीतियों पर दिल्लीवासियों का भरोसा भविष्य में भी कायम रहेगा।

मेरी जिम्मेदारी इसलिए नहीं बढ़ गई क्योंकि मेरी मां एक जनप्रतिनिधि थीं। मेरी जिम्मेदारी इसलिए बढ़ गई क्योंकि मैं पीएम मोदी की सैनिक हूं। जो लोग मुझ पर विश्वास करते हैं उनका भरोसा कभी टूटने नहीं दूंगी। अरविंद केजरीवाल की सभी कर्मों का दिल्ली के लोगों ने जवाब दिया है।  -  बांसुरी स्वराज, नई दिल्ली से नवनिर्वाचित सांसद

पहले भी कहा था कि दिल्ली में भाजपा को कोई चुनौती नहीं है। अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली को लूटा है। जब विधानसभा चुनाव होंगे तब भाजपा दो-तिहाई बहुमत से सत्ता में आएगी। प्रधानमंत्री ने यह ठाना है कि दिल्ली को विश्वस्तरीय शहर बनाया जाएगा। पूरी दिल्ली में पानी की कमी है। भाजपा सांसद केजरीवाल सरकार से पानी का हिसाब मांगेंगे। - रामवीर सिंह बिधूड़ी, दक्षिणी दिल्ली से नवनिर्वाचित सांसद

दिल्ली के लोगों ने हमें 7 सीटें दी हैं। पहले 5 महीने लोगों से अपील करेंगे कि आप और कांग्रेस से दूरी बनाए और डबल इंजन की सरकार बनाए। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली वालों को लूटा है। पीएम मोदी को डबल इंजन मिलने से दिल्ली की समस्याओं का समाधान होगा। पांच महीने बाद होने वाले चुनाव में लोगों को कमल का बटन दबाना चाहिए। - मनोज तिवारी, नवनिर्वाचित सांसद, उत्तर-पूर्वी दिल्ली

दिल्ली वालों ने विश्वास जताया है। सभी वादों को पूरा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अकेले सब पर भारी है। न मोदी रुकेंगे और न देश झुकेगा। पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के सभी देवतुल्य नागरिकों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों का हृदय से धन्यवाद है। - हर्ष मल्होत्रा, नवनिर्वाचित सांसद, पूर्वी दिल्ली

जितनी सीट पूरा इंडिया गठबंधन ने मिलकर नहीं जीत पाया, उससे ज्यादा सीट भाजपा ने जीती है। दिल्ली की जनता से किए गए वादों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगी। पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के लोगों ने प्रचंड बहुमत से जिताया है। उनकी उम्मीद पर खरी उतरूंगी। - कमलजीत सहरावत, नवनिर्वाचित सांसद, पश्चिमी दिल्ली


उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा से प्रचंड विजयश्री दिलाने के लिए मतदाताओं का कोटि-कोटि आभार। अपार स्नेह, अटूट आत्मीयता हेतु मैं आप सभी का आजन्म आभारी रहूंगा एवं सदैव सेवा में संलग्न रहूंगा। यह मेरी नहीं उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा के जनभावना की जीत है। - योगेंद्र चंदोलिया, नवनिर्वाचित सांसद, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed