{"_id":"6aafefa4cf0a83ca8d066732","slug":"seven-new-judges-will-take-oath-at-delhi-high-court-on-monday-bringing-total-number-to-50-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली हाईकोर्ट में सात नए जजों की एंट्री: अब कुल संख्या होगी 50, कौन हैं ये जज, कब और कहां होगा शपथ ग्रहण?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली हाईकोर्ट में सात नए जजों की एंट्री: अब कुल संख्या होगी 50, कौन हैं ये जज, कब और कहां होगा शपथ ग्रहण?
Sun, 20 Sep 2026 08:07 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Sun, 20 Sep 2026 08:07 PM IST
सार
दिल्ली हाईकोर्ट में सोमवार को सात नए न्यायाधीश शपथ लेंगे। मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय उन्हें पद की शपथ दिलाएंगे। नियुक्तियों के बाद हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या 50 हो जाएगी, जबकि स्वीकृत पदों की कुल संख्या 60 है।
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट को मिलेंगे सात नए न्यायाधीश
- फोटो : AI
विस्तार
दिल्ली हाईकोर्ट में सोमवार को निचली अदालत के सात न्यायाधीश पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। इसके साथ ही हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की कुल संख्या बढ़कर 50 हो जाएगी।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय न्यायिक अधिकारियों निवेदिता अनिल शर्मा, निशा सहाय सक्सेना, संजय शर्मा, भरत पराशर, अदिति चौधरी, दिनेश भट्ट और अरुण भारद्वाज को शपथ दिलाएंगे। ये सभी दिल्ली की जिला न्यायपालिका में न्यायिक अधिकारी के रूप में कार्यरत थे।
विज्ञापन
शपथ ग्रहण समारोह सोमवार सुबह 10 बजे हाईकोर्ट परिसर में आयोजित किया जाएगा। केंद्र सरकार ने इन सात न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति की अधिसूचना 19 सितंबर को जारी की थी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इन अधिकारियों की नियुक्ति की सिफारिश की थी।
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के स्वीकृत पदों की संख्या 60 है। सात नए न्यायाधीशों की नियुक्ति के बाद हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की वर्तमान संख्या बढ़कर 50 हो जाएगी।