{"_id":"6abe57a850344d1ca002e6c9","slug":"seven-hour-traffic-block-at-lucknow-station-platforms-for-15-trains-to-change-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-157383-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: लखनऊ स्टेशन पर सात घंटे का यातायात ब्लॉक, 15 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: लखनऊ स्टेशन पर सात घंटे का यातायात ब्लॉक, 15 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदलेंगे
विज्ञापन
-3 अक्तूबर को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक रहेगा ब्लॉक, यात्रियों को स्टेशन पर सूचना पट देखने की सलाह
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। लखनऊ स्टेशन पर तीन अक्तूबर को सात घंटे का यातायात ब्लॉक रहेगा। इसके चलते 15 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में अस्थायी बदलाव किया जाएगा। उत्तर रेलवे के अनुसार, लखनऊ पूर्व चेंजिंग यार्ड की उत्तर लाइन में लखनऊ-एलबीएच के बीच डायमंड डबल स्लिप प्वाइंट संख्या 326ए/328 के नवीनीकरण के लिए सुबह 10 से शाम पांच बजे तक ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान उत्तर समूह के प्लेटफॉर्म संख्या एक, दो, तीन, एमआर-1 और नौ पर रेल परिचालन प्रभावित रहेगा। दक्षिण समूह की ट्रेनों का संचालन प्लेटफॉर्म संख्या चार से आठ तक होगा। रेलवे ने यात्रियों से स्टेशन पहुंचने के बाद सूचना पट पर प्लेटफॉर्म की जानकारी देखने की अपील की है।
प्लेटफॉर्म एक की सात ट्रेनें प्रभावित-
प्लेटफॉर्म एक की सात ट्रेनों को पांच और सात पर स्थानांतरित किया जाएगा। इनमें अमृतसर-हावड़ा, आनंद विहार टर्मिनल-अयोध्या कैंट वंदे भारत, यशवंतपुर-गोरखपुर, मेरठ सिटी-वाराणसी, जम्मू तवी-गुवाहाटी, लखनऊ-कानपुर सेंट्रल और हावड़ा-अमृतसर शामिल हैं। प्लेटफॉर्म दो की धनबाद-फिरोजपुर कैंट और जम्मू तवी-कोलकाता टर्मिनल को क्रमश: पांच और चार से चलाया जाएगा।
प्लेटफॉर्म तीन की छह ट्रेनें भी बदलीं-
प्लेटफॉर्म तीन की छह ट्रेनों को चार, पांच और छह से चलाया जाएगा। इनमें फिरोजपुर कैंट-धनबाद, कोलकाता टर्मिनल-जम्मू तवी, सूरत-मुजफ्फरपुर, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक, पनवेल-गोरखपुर और लखनऊ-वाराणसी ट्रेनें शामिल हैं। ब्लॉक समाप्त होने के बाद परिचालन व्यवस्था सामान्य हो जाएगी।