फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Seven-day relief to drivers without a tag in delhi

दिल्लीः बिना टैग वाले वाहन चालकों को सात दिन की राहत

Mon, 26 Aug 2019 06:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 26 Aug 2019 06:05 AM IST
विज्ञापन
Seven-day relief to drivers without a tag in delhi
demo pic - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में वाणिज्यिक वाहनों के प्रवेश के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन डिवाइस (आरएफआईडी) टैग की अनिवार्यता लागू होने से वाहन चालकों की परेशानी को  देखते हुए एमसीडी ने अब सात दिन का समय दिया है। 

विज्ञापन


इस अवधि में बिना टैग वाले वाहन एनसीआर से दिल्ली में प्रवेश कर सकते हैं, लेकिन शर्त यह है कि उनके टैग से संबंधित दस्तावेज जमा होने चाहिए। इसके बदले में दी गई पर्ची दिखाकर वे महज टोल देकर दिल्ली में प्रवेश कर सकते हैं। 
विज्ञापन


यानी कि ऐसे चालकों पर जुर्माना नहीं लगेगा। निगम का दावा है कि इंतजार नहीं करना पड़े इसलिए वाहनों से संबंधित दस्तावेज जमा करवाने के बाद टैग लेने के लिए समय दिया है। इससे टोल से होकर गुजरने वाले टैक्सी चालकों समेत अन्य को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 अगस्त से दिल्ली में 13 प्रमुख टोल प्वाइंट पर आरएफआईडी टैग धारकों को ही प्रवेश की इजाजत दी जा रही है। बगैर टैग वालों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। एक सप्ताह तक दोगुना जुर्माना किया जा रहा है, जिसे अगले सप्ताह में बढ़ाकर दोगुना या तीन गुना करने का प्रावधान है। 

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के अतिरिक्त उपायुक्त रणधीर सहाय के मुताबिक, टैग लेने वालों को अधिक देर इंतजार नहीं करना पड़े, इस लिहाज से उन्हें यह सुविधा दी गई है। 

इसके तहत वे अपने वाहनों के दस्तावेज जमा करवाने के एक सप्ताह के अंदर उन्हें टोल प्वाइंट पर ही टैग मुहैया की जाएगी। इस दौरान आवागमन पर किसी तक का जुर्माना नहीं लगेगा। जल्द ही सभी जगहों पर इस प्रणाली को लागू करने पर विचार किया जा रहा है।


ई-मेल से भी कर सकते हैं आवेदन
ई-मेल के जरिये भी टैग के लिए आवेदन किए जा रहे हैं। इसके लिए एक ई-मेल preregistertags@gmail.com पर मूल दस्तावेज की कॉपियां भेजी जा सकती हैं। ऐसे आवेदनों के आधार पर टैग जारी कर दिया जाएगा। जिस टोल प्वाइंट से वाहन का प्रवेश होगा, ई-मेल में जिक्र करने पर वहीं टैग भी उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed