रविवार को अगर करने वाले है वायलेट लाइन की मेट्रो में सफर तो बदलना पड़ सकता है प्लान, जानें क्यों
दिल्ली मेट्रो की वायलेट लाइन 6 (कश्मीरी गेट से एस्काट्र्स मुजेसर) पर रविवार दोपहर को मरम्मत कार्य के चलते बीच के एक सेक्शन पर सिंगल लाइन पर चलेगी।
इसके चलते रविवार दोपहर करीब दो घंटे इस लाइन पर मेट्रो की सेवाएं थोड़ी प्रभावित रहेगी। इससे यात्रियों से अपील है की अगर वह वायलेट लाइन पर रविवार को जाने की योजना बना रहे है तो समय देखकर निकले।
डीएमआरसी के मुताबिक वायलेट लाइन पर नेहरू प्लेस से लेकर सरिता विहार के बीच पडने वाले ट्रैक पर पहले से मरम्मत कार्य पहले से तय है।
इसके चलते नेहरू प्लेस से सरिता विहार के बीच पडने वाले मेट्रो ट्रैक जो कि एस्कार्ट्स मुजेसर की ओर से जाती है उसपर मेट्रो की सेवाएं नहीं चलेगी।
इस दौरान कश्मीरी गेट से एस्कार्टस मुजेसर दोनों तरफ की आवाजाही के लिए नेहरू प्लेस से सरिता विहार के बीच सिंगल लाइन का प्रयोग किया जाएगा।
मेट्रो का कहना है कि बाकी पूरी लाइन पर सेवाएं रोज की तरह सामान्य रहेगी। मरम्मत का काम दोपहर 12:30 बजे से शुरू होकर 2:30 बजे तक चलेगा। चूकि रविवार को छुट्टी होने के कारण लाइन पर भीड़ भी कम रहेगी।