फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Services affected due to protest by Haryana Roadways employees

हड़ताल: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों के प्रदर्शन से सेवाएं रहीं प्रभावित, गुरुग्राम में बस फूंकी, दो दिवसीय विरोध खत्म

Tue, 29 Mar 2022 11:02 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़/ गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़/ गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 29 Mar 2022 11:02 PM IST
सार

दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दूसरे दिन हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन तेज रखा। इससे यात्रियों को परेशानी बनी रही। कई डिपो में बस सेवाएं बंद रहीं। वहीं जिन कर्मचारियों ने काम किया उन्हें भी विरोध का सामना करना पड़ा। जिसमें सिरसा में कर्मचारी को जूतों की माला पहनाई गई और पलवल में ड्राइवर के चेहरे पर कालिख पोती गई। वहीं ट्रेड यूनियनों ने दो दिवसीय को खत्म किया है।

विज्ञापन
Services affected due to protest by Haryana Roadways employees
प्रर्दशन करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दूसरे दिन मंगलवार को हरियाणा में कई जगहों पर रोडवेज सेवाएं प्रभावित हुईं। हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। कई डिपो में बस सेवाएं बंद रहीं। मानेसर इंडस्ट्रियल एरिया के सेक्टर तीन स्थित एक निजी कंपनी के बाहर धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों ने दो बसों में तोड़फोड़ कर एक बस में आग लगा दी। पलवल के अलावलपुर चौक पर प्रदर्शनकारियों ने बल्लभगढ़ से अलीगढ़ बस ले जाने वाले ड्राइवर के चेहरे पर कालिख पोत दी। वहीं, सिरसा में कर्मचारी को जूतों की माला पहना दी।

विज्ञापन


प्रदेश में मंगलवार को भी हड़ताल का असर दिखा। हालांकि, देर शाम इसे खत्म कर दिया गया। हड़ताल के दौरान लापरवाही बरतने वाले रोडवेज महाप्रबंधकों (जीएम) पर गाज गिरना तय है। सिरसा में कर्मचारी को जूतों की माला पहनाने व एससी-एसटी केस में नामजद होने वाले तीन कर्मचारियों को जल्द ही निलंबित किया जाएगा। 2245 में से रोडवेज की 1401 बसें दोपहर दो बजे तक सड़कों पर उतरीं। हड़ताल के कारण दफ्तरों में कम कर्मचारियों के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने जिला मुख्यालयों और दफ्तरों के बाहर धरने देकर नारेबाजी की। रोडवेज महानिदेशक विरेंद्र दहिया ने कच्चे कर्मचारियों का सहारा लेकर 60 फीसदी से अधिक बसों का संचालन कराया। उन्होंने सिरसा के डबवाली डिपो के कर्मचारी को जूतों की माला पहनाने के वायरल वीडियो का कड़ा संज्ञान लिया है। चरखी दादरी, फरीदाबाद, जींद, पलवल, हिसार, सिरसा, पानीपत डिपो में कम बसें चली हैं। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। जिन जिलों में कम बसें चली हैं वहां के महाप्रबंधकों को बख्शा नहीं जाएगा। कर्मचारियों की मांगों पर भी सरकार सहानुभूति पूर्वक विचार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मोर्चा जल्द करेगा आगामी आंदोलन की घोषणा

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा ने दावा किया कि दूसरे दिन भी 90 प्रतिशत रोडवेज कर्मचारी हड़ताल में शामिल रहे। मोर्चा के वरिष्ठ नेता इंद्र सिंह बधाना, सरबत सिंह पूनिया, दलबीर किरमारा, आजाद गिल ने कहा कि जल्द ही बैठक कर आगामी आंदोलन की घोषणा की जाएगी। कर्मचारियों की मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन चलाएंगे।

 

तालमेल कमेटी ने बुधवार को रोहतक में बुलाई बैठक

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल की सफलता का दावा किया है। संघ के राज्य प्रधान सुभाष लांबा, महासचिव सतीश सेठी, वरिष्ठ उप प्रधान नरेश शास्त्री, उप प्रधान शीलक राम मालिक ने कहा कि सभी कर्मचारी संगठन भविष्य में होने वाले आंदोलनों में एक साथ आएं। कर्मचारी तालमेल कमेटी, ट्रेड यूनियनों, किसान मोर्चा सहित अनेक संगठनों ने बुधवार को रोहतक में बैठक बुलाई है। इसमें दो दिनी हड़ताल की समीक्षा कर अगली रणनीति बनाएंगे। 13 से 16 अप्रैल तक बेगूसराय बिहार में कर्मचारी यूनियनों का राष्ट्रीय सम्मेलन होगा। राष्ट्रव्यापी आंदोलन तेज करने का फैसला लिया जाएगा। सर्व कर्मचारी संघ भी जल्द बैठक बुलाने जा रहा है।


 

परिवहन मंत्री ने कहा कि रोडवेज महाप्रबंधकों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का कहना है कि हड़ताल के दौरान लापरवाही दिखाने वाले हरियाणा रोडवेज महाप्रबंधकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिन जिलों में बसें कम चलीं, वहां के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed