{"_id":"6ac3efe152ca14fb6f0bd574","slug":"number-of-patients-with-fever-and-cold-rises-with-the-change-in-weather-delhi-ncr-news-c-24-1-fbd1020-103325-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मौसम बदलते ही बढ़े बुखार-जुकाम के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मौसम बदलते ही बढ़े बुखार-जुकाम के मरीज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर।
मौसम में लगातार बदलाव का असर लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। मानेसर क्षेत्र में बुखार, खांसी और जुकाम के मरीजों की संख्या एक बार फिर बढ़ने लगी है। पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य केंद्रों पर इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। मानेसर की तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में करीब 345 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इनमें बड़ी संख्या बुखार, खांसी और जुकाम से परेशान मरीजों की रही। डॉक्टरों के अनुसार सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक रहती है, जबकि दोपहर में तेज धूप और गर्मी होती है। दिन और रात के तापमान में अंतर के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो रही है। डॉक्टर तरुण चोपड़ा और डॉक्टर अजीतेश ने बताया कि मौसम बदलने के दौरान लोगों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। पीएचसी में आने वाले मरीजों को भी बदलते मौसम को लेकर सावधानी बरतने की जानकारी दी जा रही है। डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि सुबह-शाम ठंड से बचें और मौसम के अनुसार कपड़े पहनें।