फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Service revolver in mysterious circumstances was shot by the police inspector, death

संदिग्ध हालात में सर्विस रिवॉल्वर से थाने में इंस्पेक्टर को लगी गोली, मौत

Sun, 05 Mar 2017 04:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 05 Mar 2017 04:00 PM IST
विज्ञापन
Service revolver in mysterious circumstances was shot by the police inspector, death
inspector kuldeep - फोटो : अमर उजाला

सदर थाने में तैनात इंस्पेक्टर कुलदीप किशोर की सर्विस रिवॉल्वर से गोली चलने से शनिवार की दोपहर मौत हो गई। गोली किसी दुर्घटनावश चली या उन्होंने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की, यह जांच का विषय है। मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम व क्राइम की टीम जुटी है।

विज्ञापन


मूल रूप से नारनौल जिले के गांव बनिहाड़ी के रहने वाले इंस्पेक्टर कुलदीप किशोर शनिवार को थाना परिसर में अपने कमरे में बैठे हुए थे। गोली की आवाज होने पर अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने उसे लहूलुहान अवस्था में पाया।
विज्ञापन


आनन-फानन में मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार के अनुसार, मौके की एफएसएल टीम व सीन ऑफ क्राइम टीम द्वारा जांच कराई जा रही है। घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराने के साथ ही जांच की जाएगी, ताकि मौत के सही कारणों से पर्दा उठ सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कुलदीप के सीने से खून बह रहा था और वह बेसुध अवस्था में था

Service revolver in mysterious circumstances was shot by the police inspector, death
इंस्पेक्टर कुलदीप को देखने अस्पताल पहुंचे अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
थाना सदर प्रभारी विजय कुमार के पिछले चार दिनों से अवकाश पर होने के कारण निरीक्षक कुलदीप किशोर थाने का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। बताया जा रहा है शनिवार दोपहर करीब 1:05 पर अचानक गोली चलने की आवाज थाना परिसर में सुनाई दी, जिसके बाद वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मी तुरंत उनके कमरे की ओर दौड़े।

उन्होंने देखा कि कुलदीप के सीने से खून बह रहा है और वह बेसुध अवस्था में है। इस घटना की सूचना 1:15 पर दिल्ली में एक मीटिंग में मौजूद पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार को दी गई, जिसके बाद वह तुरंत गुरुग्राम के लिए रवाना हुए।

अस्पताल में जानकारी लेने के बाद वह थाना सदर पहुंचे तथा घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि कुलदीप को गोली लगने की बात सामने आई है। गोली कैसे लगी, इसकी जांच के लिए एफएसएल टीम व सीन ऑफ क्राइम की मदद ली जा रही है।

उस कमरे में रखे कागजात व मोबाइल की जांच की जाएगी, ताकि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके। उधर, उनकी मौत को लेकर कई तरह की बातें चल रही हैं। अभी तक कोई सुसाइड नोट मिलने की बात सामने नहीं आई है। कुछ लोगों के मुताबिक, वह पिछले कई दिनों से कुछ परेशान चल रहे थे। उनकी क्या परेशानी थी, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed