फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Senior Manager of Tata Steel shot dead by former employee in Faridabad

फरीदाबादः टाटा स्टील के मैनेजर को पूर्व कर्मचारी ने मारी गोली, मौत

Fri, 09 Nov 2018 09:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबादा Updated Fri, 09 Nov 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
Senior Manager of Tata Steel shot dead by former employee in Faridabad
मृतक मैनेजर - फोटो : ANI

थाना मुजेसर क्षेत्र के अंतर्गत बाटा चौक के पास टाटा स्टील के डिस्ट्रीब्यूशन प्लांट के वरिष्ठ प्रबंधक अरिंदम पाल को एक निष्कासित कर्मचारी विश्वास पांडे ने ऑफिस में ही गोलियों से छलनी कर दिया। अरिंदम को गंभीर हालत में एस्कॉर्ट्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अरिंदम को पांच गोलियां लगी हैं। मुजेसर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन

     
मूलरूप से कोलकाता निवासी अरिंदम पाल टाटा स्टील के प्रोसेसिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन प्लांट में सीनियर मैनेजर (सप्लाई चेन) के रूप में कार्यरत थे। शुक्रवार दोपहर करीब 1.30 बजे अरिंदम यार्ड से ऑफिस में अपने एक साथी से माल से लदी गाड़ियों को रवाना करने के बारे में चर्चा करने पहुंचे थे। भोजन अवकाश का समय होने के कारण आफिस में कुछ लोग बैठे तो कुछ खाना खाने गए हुए थे। इसी दौरान कंपनी से करीब पांच माह पहले निकाला गया कर्मी विश्वास पांडे वहां पहुंच गया। विश्वास मूलरूप से इलाहाबाद का रहने वाला है और यहां काम करने के दौरान एनआईटी एक में रहता था। पता चला है कि करीब पांच माह पूर्व खराब बर्ताव के कारण उसे कंपनी से निकाल दिया गया था। इस मामले की जांच अरिंदम ने की थी। इसके बाद से ही विश्वास मैनेजर अरिंदम से दुश्मनी रखता था। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इससे पहले कि कोई उससे कुछ पूछता उसने जेब से पिस्तौल निकाल अरिंदम पर सीधे फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर हर कोई बाहर की तरफ भागा। बताया जाता है कि ऑफिस में मौजूद लोगों ने विश्वास को पकड़ने के लिए शोर भी मचाया और उसके पीछे भी भागे, मगर वह फायरिंग करता हुआ फरार हो गया।       
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑफिस में मौजूद साथी अरिंदम को लेकर एस्कॉटर्स फोर्टिस अस्पताल पहुंचे, मगर वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना मुजेसर प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मौके पर फोरेंसिक टीम व क्राइम ब्रांच की टीमों ने सबूत जुटाए हैं। जल्द ही पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed